फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 08 November: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 08 Nov 2022 12:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
8 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...


विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके सितारे आपके लिए कुछ अलग ही सन्देश दे रहे हैं। अपने जानू के साथ बनाये किसी प्रोग्राम में विलंब होगा जिससे आप दोनों के बीच में मतभेद हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पुराने दोस्त और रिश्तेदार आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। ख़यालो में भी अपने और अपने पार्टनर के बीच की दूरियों को बढ़ने न दें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जल्द ही आपने अकेलेपन की जगह किसी की मीठी बातें ले लेंगी। अपने सोलमेट की जुदाई का डर आप दोनों को और भी करीब ले आएगा। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपनी आभा और कौशल से आज आप अपने दोस्तों के लिए लकी रहेंगे और उन्हें लुभाएंगे। आपका पार्टनर भी आज अपने पूरे जोश में हैं जो आपके लिए इस दिन को यादगार बना देगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): इस आधुनिक युग में नेटवर्किंग का पूरा फायदा उठाएंऔर अपने पार्टनर को रिझाएं। कोई रोमांटिक सन्देश, ईमेल या वीडियो आप दोनों की बोरिंग लाइफ में थोड़ी ऊर्जा और उत्साह लाएंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप अपने चारों ओर प्यार की रोमांटिक धुन को बजते हुए महसूस करेंगे और साथी के साथ आज अंतरंग क्षणों का भी मज़ा लेंगे। आकर्षक होने के साथ साथ प्यार की अभिव्यक्ति भी ज़रूरी हैं इसलिए आज अपने प्रेमी को कोई सरप्राइज देना न भूले। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं तो अपनी भावनाओं पर नियत्रण रखें और धीरे धीरे कदम बढ़ाएं, ज़रूर सफलता मिलेगी। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने साथी को ख़ुशी और संतुष्टि प्रदान करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। आप और आपके पार्टनर के बीच में गलतफहमी हो सकती है लेकिन एक फूलों का गुलदस्ता आप दोनों से बीच सब कुछ ठीक कर देगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने पार्टनर से दूर होने पर आपको अपने जीवन में उसके महत्व का अहसास है और इस एहसास से आपका संबंध और भी मजबूत बना सकते हैं। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप दूसरों को प्यार करने और उनसे प्यार पाने की इच्छा रखेंगे। लोगों पर सोच समझ कर विश्वास करें क्योंकि वो आपको गुमराह कर सकते हैं। शांत रहें और अपने दिल की सुनें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):आपका मूड आज उत्साह से भरा हुआ है और आपका यही मूड आज आपको अपने प्रेमी व परिवार के नजदीक ले आएगा। अगर कोई समस्या है तो आज कोई अप्रत्याशित मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका मौजूदा रिश्ता एक उज्जवल रोशनी की तरह हैं और आप दोनों साथ में सुनहरे क्षणों को साथ में गुजार रहे है। आप दोनों एक दूसरे की कंपनी का मज़ा लेंगे बस अपने बीच में अपने अहंकार को न आने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें