फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 07 Aug 2022 02:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके दिमाग मे कुछ नए और रोमांटिक विचार हैं जिनसे आप उत्तेजित महसूस करेंगे। परिवार मे तकरार आपके हौसलों को कम कर सकती हैं लेकिन आप सब कुछ अच्छे से संभाल लेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):मतभेदों को अलग रखकर अपने प्यार का साथ दें। प्यार का इंद्रधनुष आज आपके लिए गुलाबी दिन ले कर आया है इसका पूरी तरह से आनंद लें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):लव लाइफ में आये संकट या इसमें मिले धोखे से आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करना चाहेंगे लेकिन भाई बहन या दोस्त आपको इस स्थिति से उबरने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं तो अपनी भावनाओं पर नियत्रण रखें और धीरे धीरे कदम बढ़ाएं, ज़रूर सफलता मिलेगी। आत्मनिर्भर होने और हर तरह की निराशा को दूर करने के लिए अब समय शुभ है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप निराश हो सकते है क्योंकि आपके जीवन साथी द्वारा किये गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। लेकिन शांत रहें और अपने कर्तव्यों को नजरअंदाज न करें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):अपने महबूब से दूर होने पर आपको अपने जीवन में उसके महत्व का अहसास है और इस एहसास से आपका संबंध और भी मजबूत बना सकते हैं। अगर आप किसी रिश्ते में नहीं हैं तो आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है क्योंकि आप आज अपने प्यार को पा सकते है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अगर आप कमिटेड है तो आपका रिश्ता दुविधा से भरा है। एक भावपूर्ण संपर्क आपको एक शानदार और समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा। एक गुलाब का फूल और मुस्कान आपको कुछ यादगार लम्हे प्रदान करेंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन खास है, चिंता छोड़कर आपके पास जो भी है उसका मज़ा लें। आज आप घरेलू कामों की तरफ ध्यान देंगे खास कर उसकी ओर जो आपके दिल के करीब है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): प्रेम का इंद्रधनुष आज आप पर मुस्कुरा रहा है और आप सांसारिक सुख का अनुभव करने के लिए उत्सुक हैं। अगर आप जीवनसाथी खोज रहे है तो आपकी खोज अब खत्म होती है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आपका रोमांस, उत्तेजकता और परमानंद आपके रिश्ते को अर्श तक पहुंचा देगा। अपने खास मित्र/पति/पत्नी की ओर आकर्षित महसूस करेंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): मेहनत से आप बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसान कर सकते हैं और अब समय है प्रेम के क्षेत्र में थोड़ी मेहनत करने की। अपने साथी तक अपने विचारों को विनम्रता से बांटें और उसकी भावनाओं का ध्यान रखें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप नए संबंधों को बनाने और पुराने संबंधों को और भी मजबूत करने के लिए एक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते है। अपने पार्टनर के साथ अधिक अन्तरंग महसूस करेंगे और यह सुखद रोमांटिक पल आपको रोमांचित कर देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें