फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 08 May 2022 11:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम के मामलों में आप काफी लकी रहेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बना रह सकता है। प्यार में आपको अपने रिश्ते की गहराई का अहसास होगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने दांपत्य जीवन को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी का सकारात्मक बर्ताव देखकर आप प्रसन्न होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। जो लोग सिंगल हैं आज उन्हें कहीं से ग्रीन सिग्नल मिल सकता है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी से मिलने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। प्रियतम आज आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है, जिसे सुनकर आपका दिन बन जाएगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आ सुखद नतीजे मिलेंगे। दोनों साथ में कीमती समय व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): । जीवनसाथी अगर आपसे दूर हैं तो आपको उनकी आज ज्यादा याद सताएगी। यदि पास है तो आज आप उनका मूड ठीक करने के लिए कोई प्यारी सी डिश बना सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आप अपने दांपत्य जीवन में सुखों का आनंद लेंगे और आपकी बुद्धिमानी आपको जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि आपकी उम्मीदें अपने प्रिय से कुछ ज्यादा हो गई हैं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। साथी से मिलना संभव हो सकता है। हालांकि इसके लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):प्रेम जीवन में क्रिएटिव रहने का फायदा मिलेगा। अपने प्रिय को इंप्रेस कर पाएंगे। शादीशुदा लोगों को संतान से प्रेम बढ़ेगा और उनके साथ वक्त बिताना पसंद आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप उनसे संतुष्ट नहीं होंगे।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप अपने निजी जीवन को ज्यादा महत्व देंगे और अपने दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है और आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बेवजह की झड़प भी हो सकती है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): शादीशुदा लोगों गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी युगल को अपने रिश्ते की सच्चाई ज्ञात होगी और आप अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दांपत्य जीवन में प्यार रहेगा। लेकिन जीवनसाथी को यह शिकायत रह सकती है कि आप घर के कार्य में काम नहीं बंटाते हैं। प्रेम जीवन वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। अपने प्रियतम के साथ भविष्य की योजना पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ आज झगड़ा होने की संभावना है। जीवनसाथी घर के किसी मुद्दे को लेकर आपके ऊपर बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। लवर आपसे आज किसी चीज को लेकर वादा कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें