लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके और आपके प्रेमी के लिए खास सिद्ध हो सकता है अथवा आप दोनों मिलकर इस दिन को बहुत ही दिलचस्प बना सकते हैं। बेहद अंतरंग क्षणों को आप साथ बिता सकते हैं जहां आपको दोनों के अतिरिक्त कोई अन्य नहीं होगा। एक-दूसरे का साथ पाकर आप हंसी खुशी से समय बिताएंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप दोनों जिस मुकाम पर आज खडे हैं वहां कुछ समय साथ बिताने की आप दोनों को बहुत आवश्यकता है। आप इस समय के हकदार भी बनते हैं ताकि कुछ समय साथ बिताने से आप दोनों एक-दूसरे की शिकायतों को दूर कर सके। यदि मिलन हो जाता है तब शिकायते खुद ब खुद दूर हो जाएंगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज आप प्रेमी के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे जिससे आप दोनों पहले से अधिक करीब आ सकते हैं और एक बार आपके संबंध फ़िर से नई ऊर्जा पा सकते हैं। प्रेमी के साथ बहुत सी बातों को आप आज शेयर कर सकते हैं जो आपने पहले कभी नहीं की होगी।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप कर्ई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। प्रेमी के साथ वक्त गुजारने के कार्यक्रम में कुछ फ़ेर बदल की संभावना भी बनती है जिससे आपको झुंझलाहट व चिडचिडाहट हो सकती है। आपको किसी अन्य गतिविधि में भाग लेना जरुरी हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपको कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है जहां आपका ध्यान कोई आकर्षित कर सकता है। आप पहली ही नजर में कुछ खास महसूस कर सकते हैं और पहली ही बार में यह व्यक्ति आपको अपना सा लग सकता है, दिल को "भा" भी सकता है। क्या यही आपका प्यार तो नहीं है? लेकिन आगे बढने से पूर्व उसके बारे में कुछ जानकारी अवश्य हासिल करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपके भीतर अतिरिक्त ऊर्जा देखी जा सकती है और सभी पहलुओं से आज का दिन बेहतर बनाया जा सकता है। आप जिस भी क्षेत्र में भाग्य आजमाना चाहते हैं आजमा सकते हैं क्योंकि भाग्य आपके साथ है। यदि अभी तक अपने मनपसंद व्यक्ति से दिल की बात नहीं कह पाएं हैं तब आज कोशिश करें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज अपने प्रिय के साथ का मौका मिल सकता है जब आप सारा समय उसी के साथ रहेगें लेकिन सारा दिन एक कमरे में पडे रहने से बेहतर है कि आप प्रेमी के साथ बाहर निकलें। कुछ रचनात्मक गतिविधियों में दोनों एक टीम के रुप में भाग लें और शाम को यादगार बनाएं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आज प्रेमी जीवन में कुछ जोड तोड करने की तरकीबें मन में घमासान कर सकती हैं लेकिन हंसी मजाक एक लेवल तक ठीक है लेकिन इससे किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। किस्से कहानियां सुनाने से प्रेमी का मन तो बहल जाएगा लेकिन यकीन नहीं करेगा क्योंकि वह भी आपको अभी तक भली भांति जान ही चुका है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): यदि आप प्रेमी से किसी बात को छिपाना चाहते हैं या सच बताने में आपको किसी तरह की कोई झिझक पेश आ रही है तब परेशान ना हों, आप उस बात का इशारा भर प्रेमी के सामने कर दें और बाकी वह खुद समझ जाएगा। अपने प्रेम पर इतना विश्वास तो आपको करना ही चाहिए।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपकी बुद्धि जरा भ्रमित सी रह सकती है और चीजों को जैसे जाना चाहिए अथवा जिस दिशा में आगे बढना चाहिए उससे दिशाहीन हो सकती है। आपको प्रेमी से किया आज का वादा भी भूल सकता है जिससे आप दोनों के मध्य दूरियां पैदा होने की बात भी हो सकती है। आप स्थिति को अनुकूल बना सकते हैं यदि आप "सारी" शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन आप प्रेमी के साथ कम ही बिताएंगे बल्कि अपने खास मित्रों के साथ किसी एग्जीबिशन आदि को देखने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं या किसी कलात्मक स्थान पर चहल कदमी कर सकते हैं। लेकिन यह बात आप प्रेमी से छिपाने का प्रयास करेगें ताकि उसे बुरा ना लगें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन मिश्रित कहना उचित होगा और आपको विपरीत परिस्थितियों में अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए। यदि संडे का दिन आप प्रेमी को समर्पित करना चाहते हैं तो उसमें कुछ बदलाव करना ठीक होगा। आप आधा समय प्रेमी के साथ तो बाकी समय घर पर रहकर बिताएं।