फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 07 Aug 2022 06:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप नए दोस्तों से मिल सकते हैं कोई ऐसा रिश्ता भी बन सकता है जो दोस्ती से बढ़कर हो। आपके सितारों के अनुसार यह रिश्ता जीवन भर का हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज सभी बाधाओं पर विजय पाने का दिन है। आप अपने प्रेम संबंध में एक नए मोड़ का अनुभव करेंगे जिससे यह और भी खूबसूरत और उत्साहित हो जाएगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): नए रिश्तों का संकेत मिल रहा है। अगर किसी को चाहते है तो दोस्ती से शुरुआत करें और धीरे धीरे आगे बढ़ें, ऐसा प्यार पूरी उम्र आपका साथ देगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): इस समय आप अकेले महसूस कर सकते हैं। ऐसे में सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करना समाधान नहीं है बल्कि कोई क्लब और समूह में हिस्सा लें या अपने भाई बहन से मिलें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका पार्टनर आपको आकर्षित करता है, आपको उत्तेजित करता है और आप उनसे पूरे दिल से प्रेम करते है। आज आप दोनों एक दूसरे के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कसमों और वादों से भरे अपने रिश्ते में विश्वास का दामन कभी न छोड़ें। आपकी माता या घर पर आया कोई संकट आपको बैचैन कर सकता है। आपके प्रेम संबंध स्नेह से भरपूर है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज अपने सभी प्रिय लोगों को गले से लगाये क्योंकि आपकी सफलता और ख़ुशी में उनकी खास भूमिका है। आप दोनों साथ में अपने भविष्य के सपनों को बुनें, यह सपने ज़रूर सच होंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पति / पत्नी या करीबी मित्रों से नजदीकियां महसूस करेंगे। रिश्ते के बारे में अपने जानू से बात करें और आगे की योजनाएं बनाएं। व्यापार या धन सम्बन्धी मामलों को लेकर थोड़ा जागरूक रहें और दूसरों के अनुभवों से ज्ञान लें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): रिश्तों को दिल से निभाएं, शब्दों से नहीं। आपके लिए सफलता आपके परिवार से जुड़ी हुई हैं। इसके लिए आपको खुद के आराम और अपने परिजनों की देखभाल व स्वास्थ्य से बीच में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आज आप पर रोमांस का खुमार इस तरह से छायेगा कि आप दुनिया भी भूल बैठेंगे । कोई भी नई शुरुआत के लिए भी आज का दिन बेहतरीन हैं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने मनोभाव और विचारों को अपने प्रियतम तक पहुंचाने के लिए भी यह अच्छा समय है। अपने साथी पर ध्यान दें और जीवन के निर्णय दोनों मिलकर लें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):आज का दिन आपके लिए शानदार है जिसमे पूरी स्पॉटलाइट सिर्फ आपकी ओर ही है। आपका प्रियतम आपके रोमांटिक कुशलता और आपकी कंपनी दोनों की तारीफ़ करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें