फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 05 October : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 05 Oct 2022 07:47 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : istock
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने शौक पूरा करने और आराम के लिए आज का दिन परफेक्ट है। आप अपने संबंधों को लेकर अत्यधिक रोमांचित और उत्साहित हैं। अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे पलों का अनुभव कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप अकेले में कुछ रोमांटिक पल व्यतीत कर पाएंगे।  जिन्हे साथी की तलाश है वो निराश हो सकते है। सब्र रखें, क्योंकि शीघ्र ही आपके जीवन में प्यार के आगमन के संकेत हैं। आज प्रियतम के साथ घूमने जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने दिल और मूड दोनों को संभालकर रखें क्योंकि आज आपकी लव स्टोरी पूरी होने वाली है। आज आपके अनुमान से भी कुछ बहुत बड़ा होगा। आप निजी और व्यावसायिक जीवन दोनों से पूरी तरह से संतुष्ट है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यह समय है अपनी उग्र भावनाओं को शांत रखकर अपने दिलबर के साथ जीवन के बेहतरीन पलों को शेयर करने का। इससे आप दोनों को अपने बीच मतभेदों को दूर करने में भी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका चार्म आज आपको आपके लव से मिला सकता है या फिर ऐसा भी हो सकता है कि कोई क्यूटी आज आपको प्रभावित करने की कोशिश करें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपको  साथी का पूरी तरह से आपका सम्मान करता है और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और रिश्ते को ताज़ा बनाए रखने का प्रयास करते रहें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके प्रेम का रिश्ता अभी नया है और इसमें आपका पार्टनर आपको पूरी तरह से सुरक्षित और प्यार महसूस कराएगा। आज आप अपने संबंध को लेकर उत्साहित और परेशान दोनों हो सकते है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका प्रेमी केवल आपसे समय और ध्यान की उम्मीद करता है। अपनी कोशिशों से आप अपनी जिंदगी में परिवर्तन ला सकते हैं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): कुछ समय अपने और अपने पार्टनर के बीच की गलतफहमियों को दूर करने में व्यतीत करे। यह समय मुश्किल ज़रूर हैं किंतु समय हमेशा एक सा नहीं रहता।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): प्रेम प्रसंगों के मामले में दिन असंतुष्ट कहा जा सकता है क्योंकि आप दोनों ही अपने अपने कामों में अधिक व्यस्त रह सकते हैं और पारीवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में भी समय बीत सकता है। इसलिए आज संबंधों में थोड़ा ठंडापन ही नजर आता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर आपको नए मित्र या जीवनसाथी की तलाश है तो वह आपको मिल सकता है। प्यार के रिश्ते में नई उम्मीदें जगेंगी, लवर आज आपके मन की बात समझेगा। दिन अनुकूल है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  नौकरी या व्यापार में अचानक उछाल आएगा। लव कपल से मैरिड कपल बनने के संयोग बना हुआ हैं। पिता की बीमारी पर खर्चा अधिक हो सकता है। अगर अकेले हैं तो साथी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें