फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 05 Aug 2022 06:37 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए दिन मिला जुला बीतेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। जीवनसाथी का आपसे किसी बात को लेकर हल्की फुल्की बहस हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आप दोनों के बीच किसी तीसरे शख्स की इंट्री हो सकती है जिससे रिश्ते में किसी तीसरे शख्स के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज प्रेम प्रसंग के मामले में आपका दिन सही तरीके से बीतेगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है। जीवनसाथी आपके घर के काम में मदद करेगा। प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। साथी से मिलने को दिल करेगा, लेकिन वर्तमान परिस्थिति के कारण ऐसा संभव नहीं होगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। किसी तरह के आयोजन में आप दोनों भाग ले सकते हैं जहां पर सबकी नजरें आप दोनों के ऊपर ही टिकी रहेगी।     प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। प्रियतम को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। इसलिए ऐसा कुछ भी न कहें जिससे उनके दिल को चोट पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज दांपत्य और प्रेम जीवन जीवन जीने वाले जातकों का कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। इसलिए उनका पूरा ख्याल रखें। साथ ही संतान का भी ख्याल रखें। वहीं अगर किसी से प्रेम करते हैं तो आपके प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  दिन मिलाजुला बीतेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। हालांकि जीवनसाथी से कुछ बातों में मतभेद पैदा हो सकता है। यदि छिप-छिपकर प्यार करते हैं तो थोड़ा सावधान रहें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आपका दांपत्य जीवन भी सुखी रहेगा। जीवनसाथी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रियतम आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छे से बीतेगा। लेकिन कुछ पलों के लिए आपको अपने प्रियतम पर गुस्सा आ सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपको अपने दांपत्य जीवन में आनंद आने वाला है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपके रिश्ते में अड़चन डाल सकता है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope):  जो जातक किसी के प्रेम में है उनके लिए दिन अच्छा है। आपको साथी से मिलने का बहुत मन करेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज खुशहाल रहेगा। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आज बहुत अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। प्यार में तकरार देखने को मिलेगी। रिश्ते में शक की गुजाइश हो सकती है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा।  आज आप  अपने प्रेम जीवन में अच्छे पलों का आनंद लेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें