फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 03 May 2022 03:11 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज धैर्य रखते हुए परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। खुद को समय दें ताकि आप अपने उद्देश्य को नया स्वरूप दे सकें। अपना आत्मविश्वास भी बढ़ाएं। अपने प्रियतम के भरोसे को न तोड़ें। आज किसी से तकरार हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके प्रियजन आपको बहुत सी खुशियां देंगे। आज आप तमाम खुशियों का जश्न मनाएंगे। परिजनों संग किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने साथी के संग आज शॉपिंग का लुत्फ उठाएंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): घर की चिंता आपके प्रेम सम्बन्धों पर असर करेगी। प्रोग्राम बनेंगे लेकिन कैंसल भी जल्दी हो जाएंगे, जिस कारण पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। माता की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका व्यक्तित्व आपके रिश्ते और सबंधों में सुधार लाने में सहायक होगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कला और संगीत में इंटरेस्ट आपको सम्मान दिलाएगी और आप आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। कुछ नए रिश्ते आप बन सकते हैं, परन्तु पुरानों को भी पूरा समय दीजिएगा। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): मन रोमांचित है। लव पार्टनर से सम्पर्क बनेगा। आज मन मतवाला हो रहा है। अपने आपको कंट्रोल करें। अविवाहित नवयुवकों का रिश्ता तय हो सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप प्रेम को नए नजरिए से देखते हैं। यह बात आपके साथी को आज पता चल जाएगी। आपसी बातचीत, रिश्तों को मजबूत करेगी। फेसबुक पर चैट करने से लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपका मन रोमान्टिक है। दिन भी अच्छा गुजरेगा। पति- पत्नी में प्यार बढ़ेगा। मैरिड लाईफ में खुशियां आयेंगी। परिवार का साथ मिलेगा। ऑफिस में ही शाम का कार्यक्रम बन जायेगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज कोई आपके दिल पर दस्तक दे रहा है। फोन पर बात हो जाएगी लेकिन फिर भी मन को शान्ति नहीं मिलेगी। अपेक्षा रहेगी मिलने की और पार्टनर का आज मिलना सम्भव नहीं हो पाएगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपना प्रेम आप प्रदर्शित करेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। अविवाहितों के लिये खास दिन, काम और प्रेम दोनों साथ-साथ चलेंगे। आज ऑफिस में ही अपने मन का मीत मिलेगा। दिन आनन्ददायक होगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप अपने प्रेमी पर अच्छा इंप्रेशन छोड़ेंगे। आपकी बातें उसे प्रभावित कर सकती हैं। जो आपको करीब ला सकती हैं। आज अपने अहंकारी रवैये से बचें यह आपके पारिवारिक रिश्ते खराब कर सकता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपकी टोलरेंस आपको विजयी बनाएगी। सम्बन्धों में ठहराव आयेगा। विवाहित दम्पति या लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को अपने बर्ताव का ख्याल रखना पड़ेगा। बच्चों के साथ भी बर्ताव में नरमी बरतें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपकी योग्यता आज आपको सम्मान दिलाएगी। आप समझदार व्यक्ति हैं। प्रेमी से मिलने की अनुभूति आपको प्रसन्न रखेगी। आज पार्टनर का साथ मिलेगा। जो सिंगल है वह विवाह के रिश्तें में बंध सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें