लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम प्रसंगों को लेकर मिश्रित कहा जा सकता है इसलिए प्रेमी से जो भी अनुकूल बात करनी हो उसे आप सुबह के समय ही कर लें क्योंकि दोपहर बाद का समय आपके लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है और इतना खराब कि आप सपने में भी इसकी कल्पना नहीं कर पाएंगे। दिन के दूसरे भाग में आपका चुप रहना ही ठीक होगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपके ले दिन का पहला भाग बहुत बढिया नहीं कहा जा सकता है इसलिए यदि कोई गलती भी आप करते हैं तो आज के इस "हग डे" पर अपने प्रेमी को जादू की एक झप्पी देकर मना लीजिएगा और बाकी का दिन आप रोमांस तथा प्यार में बिता लीजिएगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आपको अपने प्रेमी से अनुचित मांग नहीं करनी चाहिए अन्यथा आपकी सामान्य सी बहस कब लडाई का रुप ले लेगी आपको भी पता नहीं चलेगा। हो सके तो आज आप प्रेमी से ना ही मिलें, किसी भी जरुरी काम का बहाना आप बना सकते हैं और मुलाकात को टाल सकते हैं। बातचीत भी जितना कम कर सकें करें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा कहा जा सकता है और आप अपने प्रेमी की बांहों में खुद को पा सकते हैं। जिन लोगों के मन की बात मन में ही है वह आज पूरे आत्मविश्वास के साथ कहने का प्रयास करें, घबराएं नहीं, बदले में आपका प्रेमी आपको एक टाईट सी "हग" दे सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके लिए दिन को मिला-जुला कहना ज्यादा उचित है क्योकि आप पहले तो बहुत ही अच्छे मूड में नजर आएंगे लेकिन अचानक से आपको किसी आवश्यक काम से घर से बाहर जाना पड सकता है और जो भी आपने आज के दिन का प्लान किया था, वह सब धराशायी हो सकता है। आप चाहकर भी आज प्रेमी को गले नहीं लगा पाएंगे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आज का दिन आपके मित्रों के साथ-साथ प्रेमी के लिए भी पक्ष में कहा जा सकता है और आप इस दिन को खास बनाने का पूरा प्लान करेगें जिसमें आप अपने कुछ खास दोस्तों का सहयोग भी ले सकते हैं। आपका दिन प्रेमी के साथ रहकर बहुत ही खास कहा जा सकता है जिसमें प्रेम भरी बातों के सिवा आप कोई अन्य बात करेगें ही नहीं।
।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज का दिन रोमांटिक होते हुए भी आप उसका पूरा लुत्फ़ उठाने से वचित रह सकते हैं। आपको अपने ऊपर जरुरत से अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए कि आप जो करते हैं वही सही होगा अन्यथा आपको मुंह की खानी पड सकती है। कम से कम आज के दिन अपनी विचारधारा अपने प्रेमी पर ना थोपे और प्रेमी को प्यार से गले लगाएं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आपके लिए दिन शुभ हो सकता है यदि आप अपने इस बिच्छू जैसे रवैये को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं। कई आर तो आपको अपनी गलती भी नजर ही नहीं आती कि वह है भी या नहीं। सदा ही खुद को सर्वोपरि रखना आपके प्रेम संबंधों के लिए खतरे की घंटी हो सकती है इसलिए जरा सा लचीला बनने का प्रयास करें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आज आप प्रेमी के साथ मौज मस्ती मनाते नजर आते हैं और इस मौज मस्ती की कीमत आपकी जेब पर आज भारी पडने वाली होगी। आप जो भी करें लेकिन अपने निजी संबंधों का खुलासा किसी के भी सामने करने का सोचें भी नहीं। यदि अंतरंग क्षणों को बिताने का मन है तब भी यह बात आपकी जुबान पर नहीं आनी चाहिए।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): दिन का पहला भाग आपके लिए अत्यधिक बिजी कहा जा सकता है लेकिन उसके बाद का समय आप अपने प्रेमी के साथ ही बिताना पसंद करेगें क्योंकि आज आप किसी भी हालत में एक प्यार भरी जादू की झप्पी तो प्रेमी से लेना ही चाहेगें। जिसे लेकर आपके सभी दुख काफ़ूर हो जाएंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप नए मित्रों को साथ लेकर कुछ नया करने की सोच सकते हैं जिससे आपके प्रेमी जीवन में फ़िर से एक नई बहार आने की संभावना बनेगी। आपका प्रेमी आपके इस प्रयास को देखकर अत्यंत प्रसन्न होगा और आपके प्रेमी जीवन की डोर एक बार फ़िर से मजबूत बनेगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):अपनी लव लाईफ़ को कुछ मसालेदार बनाने का आप आज प्रयास कर सकते हैं जिससे आप प्रेमी के जीवन में फ़िर से जगह बना सकें। इसके लिए आप कोई रोमांटिक सा आईडिया सोच सकते हैं जिससे आपका प्रेमी आपको देखते ही आपसे लिपट सकता है। फ़िर से प्रेमी जीवन की बगिया महकने की गुंजाइश बनती है।