फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 03 November: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 03 Nov 2022 07:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
3 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

November Horoscope 2022: नवंबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आपके भाई-बहन आज कुछ आपत्तिजनक बातें आपसे कह सकते हैं। इससे आप कफी उत्तेजना अपने भीतर महसूस करेगें और शायद आप बहन-भाईयों की बातों का डटकर विरोध भी करें।आप नहीं चाहते कि कोई तीसरा व्यक्ति आपके मामले में दखलंदाजी करे चाहे वह आपके अपने ही क्यूँ ना हों।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर न अच्छा तो ना ही बुरा दिन कहा जा सकता है। आप दोनों दूसरों के समक्ष प्यार का दिखावा ना करें। यदि आप एक-दूसरे को चाहते हैं तब इसमें दूसरों के सामने प्रदर्शन करने वाली कोई बात ही नहीं है।दोनों के मध्य आज भी कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं लेकिन समय के साथ वह दूर भी हो जाएंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अपने अंदर ऊर्जा की कमी का अनुभव कर सकते हैं और इस वजह से आपका मन किसी काम में नहीं रमेगा। मन को प्रफुल्लित करने के लिए आप अपने प्रेमी को लेकर अन्य मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। आपकी हर चीज में आज आपक प्रेमी आप पर हावी रह सकता है लेकिन आपको इसमें भी एक मजा महसूस होगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):दिन के पहले भाग तक तो आपका दिन सामान्य सा नजर आता है लेकिन उसके बाद कुछ चहल-पहल प्रेमी के आने से संभव हो सकती है।प्रेम प्रसंग अत्यधिक परवान चढ़ सकते हैं। आपका प्रेमी काफी दुलार तथा प्यार आप पर लुटाने वाला नजर आता है और आप भी ऎसे अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहेगें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपको कुछ खास भेंट उपहार के रुप में मिलने की संभावना बन रही है। आप उसे पाकर काफी प्रसन्न रहेगें, लेकिन आपके भीतर ईगो इतनी है कि आप प्रेमी के सामने अपनी खुशी का इजहार नहीं करेगें और सामान्य ही बने रहने का नाटक भी करेगें।आपको अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आप यदि कार्यक्षेत्र पर किसी एक को अपना खास समझकर उसे चाहते हैं तब आप दूसरे के बारे में न सोचें।जितना शीघ्र हो इस विषय में निर्णय लें लें कि आपको क्या करना है और किस की ओर कदम बढ़ान है। एक साथ दो नावों में पैर रखकर चलेगें तो नुकसान आपका ही होगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज भाग्य आपके साथ होगा और आप अनुकूल बातें जीवन में महसूस कर सकते हैं।लेकिन यदि आपने किसी का दिल तोड़ा है तब आपका वह प्रेमी आपसे एक बार मिलकर गलतफहमियाँ दूर करने के लिए आना चाहेगा। भावनाओं में न बहें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):दिन आपके लिए प्रतिकूल ही दिखाई देता है। यदि प्रेम संबंधों को लेकर पहले कोई गलती आपसे हुई है तब आपको आज उसका भुगतान करना पड़ सकता है। कड़वी बातें सुनने को मिल सकती हैं जिससे आप काफी विचलित से रहेगें, लेकिन जो भी आप सुनेगें वह आप ही का बोया हुआ बीज होगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके प्रेम संबंधों को आपके माता - पिता विवाह में तब्दील करने की बात आपसे कर सकते हैं।जिससे आपका दिन अच्छा ही गुजरने की संभावन बनती है और आप दिन भर भविष्य के सपने संजोए मन ही मन प्रफुल्लित रहेगें।लेकिन इस विषय में एक बार प्रेमी से भी गंभीरता से पूछें कि उसके मन में क्या है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम संबंधों में आज कुछ सुधार दिखाई दे सकता है।इस सुधार का प्रयास आपका प्रेमी ही पहले करेगा।आप किसी बात पर एकदम से चुप्पी सध लेते हैं और आपकी यही बात आपके प्रेमी को सर्वाधिक खलती भी होगी। प्रेम करते हैं तो बोलना भी सीखें अर्थात किसी बात को मन में न रखकर उसे कह दें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):आज प्रेमी के सथ घमासन होने की संभावना बन रही है।आपको संभलकर चलना चाहिए और अपनी जुबान पर खासतौर पर ताला लगा लेना चाहिए।यह आवश्यक नहीं कि अप दोनो के मध्य प्रत्यक्ष रुप से झगड़ा हो।आपका प्रेमी चैटिंग के द्वारा आपकी नारजगी जता सकता है।आप बात को हंस कर टालने का प्रयास करें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज प्रेम संबंध गहरे होते नजर आते हैं और आपको प्रेमी से अपनी प्रशंसा के बोल भी सुनाई देगें।इससे आप खुद को फूला हुआ सा महसूस करेगें।आपके अच्छे व्यवहार अथवा ड्रेस की प्रशंसा मिल सकती है।दोनो ही परस्पर फ्रेश महसूस करेगें और प्रेमी जीवन में पुन: एक नई ताजगी का संचार होता महसूस करेगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें