लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दिन का पूरा समय जीवन उत्साह से भरा हुआ है और आप इसके हर पल का मज़ा अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं। पूरी तरह से इसका मज़ा लें बस बिना वजह की किसी भी बहस में न पड़ें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने रोमांटिक जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए आपको कुछ खास प्रयास करके अपने प्रियतम को खुश करना पड़ेगा। आपके आकर्षण और भाग्य का करिश्मा कुछ ऐसा है जिसके कारण आज आपको जीवन के हर पहलू में सफलता प्राप्त होगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है। आप अपने अतीत के खट्टे और मीठे अनुभवों को याद कर के उनसे कुछ न कुछ सीखेंगे जिससे आपके भविष्य की नींव मजबूत बनेगी।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका प्यार अगर रूठ गया है तो एक आलिंगन उसे मना भी सकता है और आपके प्यार को और भी गहरा बना सकता है। अपने लव को प्रभावित करने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद ज़रूरी है जो आपके दिल, रूह और रिश्तों से आता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने रिश्ते में गलतफहमियों को जगह न दें और प्यार का इज़हार करते रहें इससे आपकी चाहत आसमान को छुएगी। घर पर आए संकट को दूर करने में व्यस्त रहेंगे। आपकी चाहत आपको आज किसी और ही दुनिया में ले जाएगी।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज अपनी लव स्टोरी के बारे में विचार करने और निर्णय लेने का समय आ गया है। आपकी पर्सनालिटी और गुणों के कारण हर कोई आपको जानना और आपके करीब आना चाहता है। आज किसी भी विषय के बारे में सोच समझ कर निर्णय लें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने जीवनसाथी के साथ कुछ सुखदायक और रचनात्मक क्षणों को बिताएं और अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करें क्योंकि आपने बारे में सब कुछ बताने का इससे अच्छा समय आपको नहीं मिलेगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। प्रियतम का रवैया आपके प्रति उखड़ा-उखड़ा नजर आएगा। रिश्ते में कोई तीसरा शख्स भी प्रवेश कर सकता है। शादीशुदा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के चेहरे पर खुशी दिखाई देगी।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज खुशी मिलेगी और प्यार में नई नई योजनाएं बनाएंगे। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। आपकी इनकम बढ़ाने में उनका योगदान होगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिनमान कमजोर है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। रिश्ते को लेकर आपके मन में उदासीनता का भाव नजर आ सकता है। प्यार में सबकुछ नीरस लग सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे जातकों के लिए अच्छा दिन है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी आपकी हिम्मत बनेगा। यदि जीवनसाथी से दूर हैं तो उनसे प्यारभरी बातें होंगी। आपकी चिंता भी उन्हें रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। प्रियतम को आपके ऊपर गुस्सा आ सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): शादीशुदा जातकों को आज के दिन अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। प्रियतम का मूड आपकी वजह से ऑफ हो सकता है। इसलिए ऐसा कोई कार्य न करें जिससे उनका मूड बिगड़े।