फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 02 October : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 02 Oct 2022 08:02 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपना इश्क का इजहार कर सकते है और अपने दिल की यह बात सीधे ना कहकर मैसेज के द्वारा कह सकते है। अपनी बात पहुंचाने पर आपका मन गदगद हो उठेगा। पांव जमीन पर टिकने का नाम ही नहीं लेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपको अपने प्रेमी के साथ समय बीतना अच्छा लगेगा । आप आज लव मेकिंग में भी बिजी रह सकते है। इससे आप काफ़ी राहत महसूस कर सकते है। जो भी तन्हाईयां अभी तक बनी हुई थी आज वह सब दूर होगी।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में रहने वालों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आप खुद अपने हाथों मुसीबत मोल ले लेते है फिर परेशान होते फिरते हैं। आप जरा-जरा सी बात पर प्रेमी को कुरेदना बंद करेंगे  तब आपका प्रेमी जीवन ज्यादा खुशहाल बना रह सकता है अन्यथा आए दिन आप किसी ना किसी परेशानी में उलझे ही रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप प्रेमी के साथ मौज मस्ती मनाने जा सकते हैं। जितना भी समय आप उसके साथ बिताना चाहते है उसे बिता ही लेगे। आप दोनों काफ़ी रोमांटिक मूड में नजर आते हैं और आप माहौल को भी रोमांस से भर देंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  प्रेमी से मिलन की संभावना भी बनती नजर आती है। आज आपके प्रेमी जीवन में सुधार की उम्मीद जाग सकती है। आप कहीं दूर जाने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्यार में रचनात्मकता आपकी लव लाइफ को नयी रोशनी प्रदान करेगी इसलिए अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ाएं और अपने रोमांटिक सपनों को पूरा करें। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए ठीक ठाक रहेगा। आपके और अपने साथी के बीच में कोई अनबन है जिसे आप दोनों ख़त्म करना चाहते हैं तो साहस करके इन दूरियों को कम कर लें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वैवाहिक सुख का भी योग बन रहा हैं इसलिए अपने दिल की बात का इजहार कर दें। आज का दिन उत्तेजक और रोमांटिक है! भावनात्मक सुख आपकी प्राथमिकता रहेगी और यह उन चीज़ों का मजा लेने का समय हैं जो आपके पास हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आपका रोमांटिक नेचर और आत्मविश्वास रिश्ते में सोने पर सुहागे की तरह है। आपके जीवनसाथी को आपसे बहुत उम्मीदें हैं और आप उन्हें पूरा करने में सक्षम हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): रोमांस भरा दिन रहेगा। लव पार्टनर और रिलेशन मधुर होंगे। मैरिड रिलेशन में प्यार लाने के लिए आप को पहल करनी पड़ेगी। आपका प्रेम भरा व्यवहार आपके साथी को लुभा सकता है। विवाह योग बन रहा है। प्रेमी को सरकारी नौकरी मिल सकती है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव रिलेशन को लेकर आपके लिए दिन उत्तम रहेगा। लव बर्डस को भी अपने प्रेम को लेकर सीरियस होने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे लव मैरिज में इच्छुक युवक युवतियों की इच्छा आज पूरी होने की सम्भावना है। कुछ जातक अपने लव रिलेशन से बोर हो सकते हैं, जिस कारण प्रियतम रूठ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  आप अपना पार्टनर अगर ढूंढ रहे है तो वह कार्यस्थल पर मिल सकता है। लवर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। बच्चों का साथ समय बीतेगा। प्रेमी को गिफ्ट दे जिस से रिलेशन बेहतर हो सकता है अपने आपको संवारेंगे, सुन्दर लगने के लिए पार्लर जा सकते हैं। प्रियतम को रिझाने की पूरी कोशिश रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें