फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 02 November: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 02 Nov 2022 07:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
2 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

November Horoscope 2022: नवंबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज लम्बे समय से चली आ रही दोस्ती प्यार में बदलेगी। यह आपकी आत्मा व कल्पना को नई उंचाइयों तक ले जाएगी। आपको अपने प्यार की देखभाल करनी होगी। जहां तक हो सके मतभेदों को ना होनें दें और उनका निपटारा बातचीत से करें।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आजकल आप बहुत रोमांटिक महसूस कर रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ प्यार का इजहार करना चाहते हैं। आप विशेषरूप से किसी खास दोस्त से आकर्षित भी हैं। आज आप अपने मन को खुशगुबार रखें, क्योंकि आज आपका प्यार परवान चढ़ने को है। आज की सारी कोशिशें सफल होंगी। अपने पार्टनर या दोस्त पर ध्यान केन्द्रित करें। परिणाम अनुकूल होगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे नए व्यक्ति से होगी जो आपसे चोरी-छिपे प्यार करता है। वह आपको कॉफी पर बुला सकता है। आप देखेंगे कि आपका रिश्ता नया रूप ले रहा है। आश्चर्यजनक रूप से आप आज पहले ही दिन उससे ऐसी बातें कर पाएंगे जो भविष्य में कुछ खास रिश्ते को जन्म देंगी। मौके को आनंद लें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप आनंद प्राप्त करने की भावना के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यालय के किसी साथी से मजाक में कुछ ऐसी बात हो सकती है, जिसका पछतावा आपको आने वाले दिनों में रह सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज एक नया पार्टनर आपकी जिंदगी में प्रवेश करेगा। शुरुआती शर्म के बाद आपको इस रिश्ते में दम नजर आएगा, खुलकर बात करें और यदि लगे कि मैं इसके बारे में सब नहीं जान पा रहा हूं तो आप किसी दोस्त की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। अपने दिमाग को बोझिल करने वाले सभी कामों को भूलकर दोस्तों के साथ मौज मस्ती कीजिए।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपके प्यार के इजहार का दिन है। आज आप अपने मन की बात खुलकर कहने को तैयार हैं। आपका पार्टनर भी शुरुआती शर्म के बाद वैसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा और आप दोनों सकारात्मक भावनाओं में बहते रहेंगे। इस मौके का आनंद लें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आप दूसरी शादी की तलाश में हैं तो आज का दिन आप के लिए अच्छा है। आप इस बारे में निराश हो चुके हैं, पर आज आपका पार्टनर कहीं से भी आपको मिल सकता है। वह आपका कोई दोस्त भी हो सकता है जो अकेला हो चुका है और आपके लिए शादी का प्रस्ताव रखना चाहता है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज अपने संबंध के दायरे में आपसी बातचीत पर ध्यान देना होगा। एक दूसरे  के सामने खुलकर अपनी इच्छाएं जाहिर ना करने से, पहले भी आप दोनों के सामने परेशानियां आ गई हैं। बातचीत से आपके संबंध को नई दिशा मिल सकती है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): दोस्ती के रिश्ते में बदलने की आज प्रबल संभावना है। फिर भी उचित कदम उठाने के लिए एक दूसरे की भावनाएं समझने की जरूरत है। वैसे आज इस रिश्ते में सफलता की संभावना दिख रही है। दोनों जो चाहते हैं, उसको लेकर खुलकर बात करें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कोशिश करने से पुरानी सारी अड़चनें दूर हो सकती हैं और आपके मन के अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने प्रेम को ताजा रखने का प्रयास करें। अपने साथी के साथ रात का खाना मदद करेगा। याद रखें कि बिना अपेक्षाओं के दिए हुए पूरे प्रेम में जादुई शक्ति होती है, जो आपके संबंध में पूर्णता लाएगी। सभी जिन्दगी में रोमांच चाहते हैं, इसलिए बोरियत से बचें व अपने जीवन को सच्चे प्रेम से भर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें