लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेमी के प्रति आपकी जो भी गहरी भावनाएं हैं, आप उसे निभाने के लिए भी कुछ प्रयास करें। अपने मन की बात को बांटे। यदि कुछ मुद्दो पर बात करने की जरुरत आप महसूस कर रहे हैं तब जितना जल्दी हो सके आप बात करें और संबंधों को लचीला बनाएं। इस बात का भी ध्यान दें कि क्या आप दोनो ईमानदारी से अपना फ़र्ज निभा रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): इस समय आप रोमांस की चरम सीमा पर खुद को पा सकते हैं। जो ऊर्जा आज आपके भीतर हैं वही आप प्रेमी के अंदर भी देखना चाहेगें। यदि आप अकेले रहते हैं तब अपने प्रेमी को घर पर बुलाकर उसे हर तरह से अपनापन देने का और उसे सुरक्षा देने का प्रयत्न आप कर सकते हैं। आप उसे कितना चाहते हैं यह भी आप बता सकते हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज आपका प्रेमी जीवन शतरंज की चाल से कम नहीं होगा । जिस तरह से पासे फ़ेंके जाते हैं और खेले जाते हैं वैसा ही कुछ आज हो सकता है। आपके प्रेमी के मूड का कुछ पता नहीं चलेगा । माना अभी वह बहुत प्यार आप लुटा रहा होगा तो अगले ही क्षण वह आपकी भावनाओं को आहत भी कर सकता है। इन सबके बीच तालमेल कैसे स्थापित करना है यह आपको देखना होगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपनी मर्यादा में रहना ही आज आपके लिए ठीख़ कहा जा सकता है। आपका मन आज प्रेम संबंध स्थापित करने का हो सकता है लेकिन आज का दिन आपके पक्ष में नहीं कहा जा सकता है इसलिए आप शांत रहने का प्रयास करें। मन को भी किसी अन्य काम में लगाने की कोशिश करें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपकी सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि आप खुलकर बात नहीं करते हैं। बिना कुछ कहे कोई कुछ भी नहीं समझ पाएगा । आपको अपने दिल की बात कहने का प्रयास तो करना ही चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तब आप खुद को पहले से भी अधिक दुविधा में पा सकते हैं। आप प्रेमी के साथ मिलकर कुछ रचनात्मक करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप खुद को कल्पनाओं में डूबा हुआ ज्यादा पाएंगे। आपको व्यवहारिकता के धरातल पर भी होना चाहिए। आप किसी को चाहते हैं तब केवल उसकी कल्पनाओं में खोने से काम नहीं चलेगा, आपको उसे अपनी भावनाएं भी दिखानी होगी वर्ना आपके प्रेमी को क्या पता कि आप उसे कितना चाहते हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): यदि आप सोचते हैं कि भारी भरकम पोशाक अथवा सोने से आप प्रेमी को प्रभावित कर लेगें तब यह आपकी गलतफ़हमी होगी। प्रेम संबंधों में सफ़ल होना चाहता हैं तब आप जैसे हैं वैसे ही रहें। किसी प्रकार का दिखावा ना करे। आप अपनी छवि व अभिव्यक्ति में विनयशीलता का परिचय दें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने प्रेमी की ओर से आपको निश्चिंत होकर बैठने की बजाय उसके साथ किसी ना किसी तरह लगे रहना चाहिए। आप समझते हैं कि आपके प्रेम संबंध पूर्ण हो चुके हैं तब आपका सोचना गलत होगा क्योंकि प्रेम कभी पूरा नहीं होता है। उसकी कोई सीमा नहीं होती है। कुछ ऐसा करें जिससे आप दोनों फ़िर से एक-दूसरे के करीब महसूस करें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): रोमांस आपके रोम-रोम में बसा है और आपका मन सदा प्रेमी से मिलन को मचलता रहता है। आज आपका दिल चंचल हो सकता है और आप उसे काबू में भी नहीं रख पाएंगे। प्रेमी से मिलने को बेकरार होने पर आपका मिलन संभव हो सकता है और संबंध भी सफ़लता से स्थापित हो सकते हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अभी हाल फ़िलहाल में आरंभ हुए अपने रिश्ते को आप और मजबूत बनाना चाहेगें। अपने प्रेमी को लेकर आप काफ़ी उत्साहित भी रहेगें। वैसे तो आप स्वभाव से शर्मीले हैं लेकिन आज सभी की उम्मीदों से परे आप अपने मन की बात को खुलेआम प्रेमी के सामने व्यक्त कर सकते हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप जल्दबाजी में किसी भी तरह का कोई गलत कदम उठाना नहीं चाहेगें। इसलिए प्रेमी से शारीरिक संबंध स्थापित करने में भी अभी आपकी कोई रुचि नहीं रहेगी भले ही आपके मित्र आपको पुरातनपंथी ही क्यूं ना कहें। आप अपन पूरा समय लेना चाहेगें। आप चाहते हैं कि कोई भी काम जल्दबाजी की बजाय स्वाभाविक रुप से होना बेहतर होता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अभी तक के अपने व्यक्तिगत अंतरंग संबंधों पर एक निगाह डालकर देखें। आप कहां से चले थे कहां तक पहुंचे है या अभी तक वही हैं जहां से सफ़र शुरु हुआ था। प्रेम स्थापित करने का कोई उद्देश्य तो रहा होगा? क्या वह पूरा हुआ? आदि बातों पर आपको गौर फ़रमाना चाहिए और संबंधों की मजबूती पर जोर देना चाहिए।