लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रियतम रूठ सकता है। अपने प्रिय को मनाने के लिए आप कोई गिफ्ट दे सकते हैं। अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आर्थिक तौर पर उन्नति के कारण आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जिन प्रेमी जातकों की अभी हाल में विवाह हुआ है उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपस का प्यार और बढ़ेगा। दूरियां कम होंगी और आपसी निकटता बढ़ेगी। आज आपका दिल कहीं बाहर जाने का हो सकता है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादी के लिए इच्छुक लोगों के लिए आज खुशखबरी आ सकती है। आज कोई रिश्तेदार या दोस्त घर आ सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा प्रियजन से किसी छोटी सी बात पर झगड़ा हो जायेगा और बात बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज अपने किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। अपने प्रिय के साथ आप लड़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार से तर्क करने से बचें। परिवार की परेशानियों को सुलझाने में आपका सारा दिन गुजर जाएगा। आपका कहीं घूमने का कार्यक्रम रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज के दिन प्रेमी से मुलाकात होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जा सकते हैं। आपकी कोशिश रहेगी की आप अपने पार्टनर के साथ आपके मजबूत हों।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके रिलेशन में विश्वास और प्रेम की बढ़ोत्तरी होगी । रिलेशन की नींव न डगमगाए इसके लिए आपको संयम और समझदारी से काम लेना पड़ेगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। सेहत आपको परेशान कर सकता है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आपका लव रिलेशन पहले टूट चुका है, तो जीवन में प्रेम की वापसी होने के योग नजर आ रहे हैं। अचानक विवाह का रिश्ता तय हो सकता है, कुछ मित्र आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। प्रेम-संबंधों में तकरार होने का खतरा है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): गर्लफ्रेंड-ब्वॉय फ्रेंड प्रेम के बेहतरीन क्षण एक साथ बिताएंगे। प्रेम में आपकी ओर से किए गए वादों को पूरा करने की कोशिश करें। आपकी लव लाइफ में मधुरता रहेगी। पिता-पुत्र में कुछ अनबन हो सकता है। रिश्तों में संयम रखें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जीवन में रोमांस वापस आ जाएगा। अपने मन की बात अपने लव पार्टनर को बताए। वह आपकी मुश्किलों को समझेगा। पत्नी के सपोर्ट से घर में खुशियां वापस आ सकती हैं। आपके घर में आपकी सगाई की बात चल सकती है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेमी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपका जीवनसाथी आज परेशान रह सकता है, आप उसकी हिम्मत बनने का प्रयास करें। आपका सहारा और सलाह उनकी परेशानियों को कम कर सकता है। प्रेमी का दिल जीतने के लिए आप गिफ्ट की खरीदारी कर सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर शादीशुदा हैं तो आपका दांपत्य जीवन भी सुखी रहेगा। जीवनसाथी आपके ताकत बनेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रियतम आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। वह आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।