लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दिल के मुद्दों को लेकर आप पूरी तरह से बेफिक्र हैं क्योंकि आपको अपने इस संबंध और अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास है। किसी खास का प्यार पा कर आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्यार से मिले इंद्रधनुषी रंग आपका जीवन संवार देंगे। रोमांस के लिए आज का समय अनरूपता और खुशियों से भरा है। आज कोई खास रिश्ता बनेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आपके ग्रह बता रहे हैं कि आपका रिश्ता जीवनभर का हो सकता है इसलिए खास ख्याल रखें। अगर आप विवाहित है तो ससुराल वालों के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने जीवन साथी के साथ समय बिताना और अपने भविष्य के निर्णय लेने से सुखद आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है। इसके लिए साथ में किसी छोटी यात्रा पर जाना आपको अद्भुत महसूस कराएगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज सभी बाधाओं पर विजय पाने का दिन है। आप अपने प्रेम संबंध में एक नए मोड़ का अनुभव करेंगे जिससे यह और भी खूबसूरत और उत्साहित हो जायेगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):नए रिश्तों का संकेत मिल रहा है। अगर किसी को चाहते है तो दोस्ती से शुरुआत करें और धीरे धीरे आगे बढ़ें, ऐसा प्यार पूरी उम्र आपका साथ देगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम संबंधों में दूरी है तो आज मतभेदों को दूर करने का बेहतरीन समय है। मुस्कुरा कर प्यार के दो बोल आपकी हर तकलीफ दूर करेंगे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):अपने रोजाना के जीवन से कुछ वक्त निकालें और उनका ख्याल रखें जो आपकी चिंता करते है। आपका पार्टनर आपको आकर्षित करता है और आप उनसे पूरे दिल से प्रेम करते है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज अपने सभी प्रिय लोगों को गले से लगाये क्योंकि आपकी सफलता और ख़ुशी में उनकी खास भूमिका है। आप दोनों साथ में अपने भविष्य के सपनों को बुनें, यह सपने ज़रूर सच होंगे।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्यार में मिले धोखे से आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। सब कुछ भुला कर एक नयी शुरुआत के बारे में सोचें, आपके सपने अवश्य पूरे होंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):इस समय कोई भी आपके आकर्षण से बच नहीं पाएगा। आपके प्यार से प्रभावित होकर आपका पार्टनर आपको पूरी तरह से सुरक्षित और प्यार महसूस कराएगा।