पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 5 सितंबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम संबंध के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है। अपने प्रिय मिलने का मन करेगा, लेकिन किसी कारण से मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी। शादीशुदा हैं तो दिन सामान्य बीतेगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से किसी बात की कहासुनी हो सकती है। इस संबंध में आप अपने भाग्य को कोसते नजर आ सकते हैं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में आनंद आएगा। घर वाले आपके रिश्ते को कबूल कर सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं। लाइफ पार्टनर को मनाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी पर आज अधिक प्रेम आएगा। वहीं प्रेम जीवन में आनंदमय बीतेगा। प्रियतम आज आपसे किसी मैसेज के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज जीवनसाथी आपका पूरा ख्याल रखेगा। उनके साथ कहीं पर घूमने जाने की इच्छा होगी। प्रेम संबंधी मामलों के लिए दिन अच्छा नहीं है। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के ऊपर गुस्सा आएगा।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का मन करेगा। लेकिन मर्यादा के दायरे में रहकर आचरण करें। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में अच्छे समय की अनुभूति होगी।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
लव लाइफ में प्रियतम से लगाव की भावना प्रबल होगी। मुलाकात भी संभव है। जीवनसाथी की सलाह से व्यापार में लाभ होगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है। वहीं दापंत्य जीवन में जीवन साथी से कुछ ऐसी बातें जानने को मिलेंगी, जिनसे आपका रिश्ता और बढ़िया हो जाएगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन में तनाव खत्म होगा और प्रेम की बढ़ोतरी होगी। जो भी गिले शिकवे थे वे दूर होंगे। वहीं शादीशुदा जातकों को अपने दांपत्य जीवन में आज नीरसता का भाव आ सकता है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम जीवन जीने वालों को समय अच्छा है। लव पार्टनर से बातें होंगी। वहीं शादीशुदा हैं तो आज लाइफ पार्टनर आपसे किसी बात के चलते नाराज हो सकता है।