फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 25 अक्तूबर: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

Sun, 25 Oct 2020 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 25 अक्तूबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज कुछ नया प्लान करने में बीतेगा। आपका जीवन साथी आपसे कोई ऐसी बात करेगा, जो आपके भविष्य को लेकर होगी और आप काफी ध्यानमग्न होकर उनकी बात सुनेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव के बीच गुजरेगा। आपको अपने जीवन साथी के बर्ताव में अजीब सा परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के इस रोमांटिक दिन को खूब अच्छे से बताएंगे और उनके लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट भी लाएंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी से आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी का मन धार्मिक कामों में ज्यादा लगेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज बेहद खुश नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोग सावधान रहें। आज किसी भी बात को बढ़ने ना दे, नहीं तो रिश्ते में अलगाव की नौबत आ सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बड़े खुश नजर आएंगे और आपका प्रिय बड़ी अच्छी अच्छी बातें करेगा, जो आपका दिल जीत लेंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। एक दूसरे के प्रति आकर्षण होगा और रिश्ते में गंभीरता होगी, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी नीरसता से बाहर निकलेंगे और आपका प्रिय अपने दिल की बात आपसे कहेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
 प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज कुछ नई चुनौतियां सामने आएंगी। आपके परिवार वाले कुछ विरोध जता सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनाव के बीच गुजरेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बढ़ती हुई रूमानियत से बहुत खुश नजर आएंगे, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज सुख पूर्वक व्यतीत होगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आप आज निजी जीवन को ज्यादा महत्व देंगे। इनकम में बढ़ोतरी दिखाई देगी, जो आपको खुशी देगी। आज आप रोज की भागदौड़ से दूर खुद को समय देंगे और अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
जीवन साथी को साथ लेकर आज की शाम कहीं बाहर बिताने की योजना बन सकती है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
 शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज काफी खुश नजर आएंगे
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बड़ा रोमांटिक होगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के रूठे बर्ताव से थोड़े निराश हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें