फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 23 जून 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 23 Jun 2021 06:37 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
23 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
चंद्र राशि पर आधारित 23 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...



विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की बुद्धिमत्ता के कायल होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश रखेंगे। उनके दिल में जगह बनाएंगे और उन्हें कोई बढ़िया गिफ्ट देंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बहुत खुशनुमा रहेगा और समझदारी से रिश्ते की बेहतरी के लिए काम करेंगे। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। एक दूसरे को समझ पाएंगे और रोमांस का भी सहारा लेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एक दूसरे के ख्यालों में बिताएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी खर्च करा सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में काफी ईमानदार रहेंगे और अपने प्रिय से अपने दिल का हाल सुनाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी अच्छा रहेगा और आप अपनी समझदारी से कोई नया काम हाथ में लेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में रोमांस महसूस करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज सफलता का दिन रहेगा। जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को भगवान भरोसे बिताएंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन बता रहे लोग आज अपने प्रिय के साथ बहुत खुश होंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक रहेंगे और एक दूसरे के दिल में जगह बनाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस और आकर्षण के साथ आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को खुशी खुशी बिताएंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी अपनी बुद्धिमानी से आपकी कोई बड़ी मुश्किल हल कर सकता है जिससे आप मन ही मन हर्षित होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों रोमांस के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के प्यार में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें