फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 23 जनवरी 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 23 Jan 2021 08:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
Daily Love Rashifal  दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 23 जनवरी 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) जीवनसाथी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है, लेकिन आपका रिश्ता बेहतर तरीके से चलेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी। यदि जीवन साथी से कोई गलती हुई है, तो आज उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और जीवन साथी से आपका प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन की बात करें, तो अपने प्रिय से आप किसी धार्मिक दृष्टिकोण पर विचार विमर्श करेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज उतार चढ़ाव देखेंगे। आप और आपके प्रिय के बीच हुई झड़प हो सकती है, जिसके बाद आप अपनी गलती स्वीकार कर सकते है और संबंध बेहतर हो जाएंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छा से निभाएगा और आपका विवाह बंधन मजबूत होगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। उनका परिवार उनके प्रति प्रेम प्रदर्शित करेगा, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उनके लिए भी दिन अनुकूल है, जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) दांपत्य जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनके लिए दिन प्यार में रोमांटिक होकर खुशी से दिन बिताने की ओर संकेत दे रहा है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन में कुछ लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से भविष्य के किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन में दिन अनुकूलता वाला रहेगा और आप अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशनुमा रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल मिलेंगे और जीवन साथी के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। अपने खास दोस्तों से  मुलाकात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से अपने मन की बात करेंगे। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन में प्रिय का साथ मिलेगा और वे आपसे आज बड़ी अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे और जीवन साथी के साथ संतान के लिए कुछ खरीद सकते हैं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)  दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। जीवन साथी आपके परिवार वालों को बुरा भला कह सकता है।  प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा, इसलिए प्रिय से कोई भी झगड़ा ना करें।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आपका जीवनसाथी धार्मिक आचरण करेगा और परिवार में कोई पूजा पाठ हो सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अपने ससुराल पक्ष से आज मिलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें