पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। प्रेमी से झगड़ा होने की संभावना है। अपने पार्टनर की बातों को अहमियत दें।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल लोगों को प्रस्ताव मिलने की संभावना है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे, आपका प्रियजन हर कदम पर आपका साथ देगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके अपने लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के योग हैं। यह बात सोचकर ही आपका मन प्रफुल्लित हो जाएगा। आपका दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप अपने पार्टनर के प्यार और भरोसे का फायदा न उठाएं। आप अपने प्रेमी/ प्रेमिका के साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): किसी व्यावसायिक कार्य के कारण आपको अपने प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। कुछ दिन के इस लॉन्ग डिस्टेंस के कारण आप अपने प्रियजन कि याद में खोए रहेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): काफी समय से मुलाकात न होने के कारण आप अपने प्रियजन से मिलने का प्रयास करेंगे, लेकिन उनकी तरफ से यह संभव न हो पाएगा। अपने पार्टनर को समझने का प्रयास करें।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका लव पार्टनर कुछ ज्यादा ही डिमांडिंग है। इसलिए प्रिय के साथ कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपको अपने प्रियजन की ओर से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपके प्रियजन अपने परिवार की भावनाओं का अत्यधिक ख्याल रखेंगे।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज अपने पार्टनर के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। उनकी अनावश्यक मांगों के आगे न झुकें।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपका लव पार्टनर आपके अनिश्चित व्यवहार से निपटने को तैयार नहीं है। आज आपको अपने जीवन में सच्चे प्यार की कमी खलेगी।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका प्रिय प्रतिबद्धता की तलाश करेगा। इसलिए ऐसा कोई वादा न करें कि आपको निभाना मुश्किल होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका प्रेमी या प्रेमिका अपनी पारिवारिक नाराजगी आप पर निकलेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें यह आपके प्रेम प्रसंग को खतरे में डाल सकता है।