फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 21 जुलाई 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 21 Jul 2021 06:22 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज सफलता का दिन रहेगा। जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों रोमांस के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण रहेगा। अपने प्रिय को कोई खास बात बताएंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के प्यार में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में मेहनत से आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी।



विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)  प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की बुद्धिमत्ता के कायल होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश रखेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी बहुत खुशनुमा रहेगा और समझदारी से रिश्ते की बेहतरी के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रिय के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा दोनों साथ मिलकर कोई काम शुरू करने की बात भी कर सकते हैं जो लोग शादीशुदा होने दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जो लोग शादीशुदा है उनके दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन प्रेम संबंध रखने वाले लोगों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है और वे अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर नहीं बाकी रखेंगे और इससे उनका रिश्ता मजबूत भी होगा और कुछ लोग अपने प्रेम विवाह की बातें भी कर सकते हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) जीवनसाथी से भी आपके संबंध बेहतर बनेंगे प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल है परिवार का आपको सहयोग मिलेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में आज का दिन आप बेहतर तरीके से गुजारेंगे और शाम के समय अपने जीवन साथी को साथ लेकर बाहर खाने पर जा सकते हैं जिससे आपका रिश्ता बेहतरीन होगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेम संबंधों में दिन अनुकूल रहेगा लेकिन जो लोग दांपत्य जीवन में तनाव का सामना कर रहे थे उन्हें अब उस से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें