फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 20 मार्च 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 20 Mar 2021 07:27 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 20 मार्च 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन में स्थिरता महसूस करेंगे। यदि सिंगल हैं तो आपके जीवन में कोई नया दोस्त आ सकता है। उसके साथ अधिक लंबे समय तक रिश्ता चलेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  
आज आपका मन काफी चंचल रहने वाला है। प्रियतम के साथ कहीं घूमने का मन करेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी नाराज हो सकता है। 



4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन में जीवन साथी खुश रहेगा। आज आप अपने प्रेमी का पूर्ण साथ देंगे। आप जिनसे प्रेम करते हैं उनसे के सामने प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 
लव लाइफ के लिए दिन उत्तम है जीवन साथी पाने का इंतजार आज खत्म होगा। अपने लव पार्टनर के साथ आपको भावनात्मक सम्बन्ध जोड़ने की जरुरत है। साथी तुरंत भावुक हो ऐसे उम्मीद न करें। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) 
प्रियतम के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की कुछ आदतें आपको परेशान कर सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
आज प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियाँ अनुकूल रहेगी। प्रियतम से पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर में आप विवाह की बात चला सकते है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के कामकाज की चिंता रहेगी।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) 
आप जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी कला को सराहा जायेगा। पार्टी में कोई नया साथी या दोस्त मिल सकता है। प्रेम विवाह के इच्छुक युवक युवतियों की इच्छा पूरी होगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी या प्रेमी से लड़ाई भी हो सकती है लेकिन आपका साथी आपकी परेशानी को समझेगा। आज आप जो रिश्ते बनाएंगे वे हमेशा आपके साथ रहेंगे। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) 
प्रेम जीवन नए रिश्ते की तलाश कर सकते है। पार्टनर के बीच की अनबन दूरी बढ़ा सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी हरकदम पर आपका साथ निभाएगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) 
जीवनसाथी से धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में शाम को प्रियतम के साथ मुलाकात होने की संभावना है। जीवन साथी प्रसन्न है दिन अनुकूल रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) 
प्रेमी की सेहत आज ठीक नहीं रहेगी। पति पत्नी में मतभेद हो सकता है। आपस में अपशब्द न कहे। नवयुवक युवतियों  का मूड रोमांटिक रहेगा। पति पत्नी के बीच कलह हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)  
जीवनसाथी आपकी मदद करेगा। अपने प्रियतम पर बेवजह शक न करें। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। साथी से मुलाकात कर अपने दिल की बात कह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें