फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 20 अप्रैल 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 20 Apr 2021 06:43 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Love Rashifal  दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 20 अप्रैल 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) जीवन साथी से प्रेम की भाषा में बात होगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज रिश्ते में रोमांस का आनंद लेंगे। संतान से सुख मिलेगा। घर गृहस्थी के कामों में थोड़ा रूझान रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा। आपके प्रिय के बर्ताव से आप थोड़े निराश होंगे। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) निजी जीवन में जीवन साथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा। प्रेम जीवन में सुख और समृद्धि की बरसात होगी और अपने प्रिय से दिल की बात करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) मन में दूसरों को प्यार देने की इच्छा रहेगी, जिससे जीवन साथी से संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम जीवन भी आज सुख शांति से भरा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)  प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। प्रिय से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। निजी जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन जीवन साथी को समझने का समय दें।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) जीवनसाथी मन को शांति देगा। अच्छी-अच्छी बातें करेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। अपने प्रिय के साथ प्यार भरी बातें करने से दिल खुश हो जाएगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन में खुशी भरे पल आयेगे। प्रिय के साथ खट्टी मीठी बात करने का मौका मिलेगा। निजी जीवन में भी दांपत्य सुख का अनुभव होगा, लेकिन जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशी के पल का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद अच्छा है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव की रेखाएं स्पष्ट दिखेंगी, जिनसे बचने के लिए आपसी तालमेल को बढ़ाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ते हुए प्रेम और रोमांस से ख़ुश नज़र आएंगे लेकिन इससे आगे बढ़कर भी कुछ सोचें।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में क्रिएटिव सोच रखकर आगे बढ़ेंगे और अपने प्रिय को साथ लेकर कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन का आनंद उठाएंगे और जीवनसाथी पारिवारिक गतिविधियों में पूरा साथ देगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे। इसके बावजूद आपके ससुराल में कुछ समस्या हो सकती है, जिसमें आपको जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में बढ़ते तनाव और जीवन साथी के बिगड़ते स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया जाएगा और आपका प्रिय आज धार्मिक बातें ज्यादा करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें