फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 18 नवंबर: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

Wed, 18 Nov 2020 07:31 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 18 नवंबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन खुशी से व्यतीत होगा और दांपत्य जीवन बिता रहे लोग अपने जीवनसाथी के साथ अगले वर्ष की कुछ प्लानिंग करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे। शादीशुदा जीवन में जीवन साथी के सहयोग में कमी आएगी। उन्हें रिश्ते में कुछ बोरियत महसूस होगी, तो उन्हें कहीं घुमाने लेकर जाने की प्लानिंग करें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम संबंध बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी से संतुष्ट नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुशनुमा महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अनुकूलता से भरा रहेगा और जीवन साथी के साथ गलतफहमी को दूर करने का आज अच्छा दिन है। आपसी बातचीत करें। आपको अच्छा महसूस होगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
शादीशुदा जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पूरी तरह से आपके साथ नजर आएंगे, जिससे आपको स्वयं पर गर्व होगा। यदि आप किसी प्रेम संबंध में है, तो आज का दिन थोड़ा कमजोर है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी प्यार से भरी भाषा बोलेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय के लिए कुछ खास करेंगे, जिससे आपकी लव लाइफ में नई ऊर्जा आ जाएगी।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में तनाव महसूस करेंगे। इसके बावजूद भी आप खुशी के लम्हे तलाश ही लेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
 प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं। वह अपने जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी से आपकी नजदिकिया स्पष्ट रूप से बढ़ेगी। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा, लेकिन थोड़ी देर बाद उनका गुस्सा गायब भी हो जाएगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशी महसूस करेंगे और अपना प्यार अपने जीवन साथी से जाहिर करेंगे। प्रेमजीवन बिता रहे लोग हल्की-फुल्की नोकझोंक के बाद अपने प्रिय से प्यार और मोहब्बत की बातें करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थ जीवन में निश्चिंत रहेंगे और आज कहीं पार्टी में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपके हाथ कहीं से पैसा आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें