फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 13 जुलाई 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 13 Jul 2021 06:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी और संतान के प्रति गंभीरता दिखाई देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार को लेकर काफी सजग रहेंगे और अपनी गलतियां स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में ईमानदारी बरतते हुए अपने प्रिय को कोई गिफ्ट देंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के जीवन में थोड़ा तनाव दिखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने घर वालों से मिलवा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आपका मानसिक तनाव बाधा बन सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन खुशी खुशी एक दूसरे को कोई कंपलीमेंट देंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन मान अच्छा रहेगा। एक दूसरे को महत्व देंगे और जीवन साथी से कोई बढ़िया सलाह मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज थोड़ी निराशा हो सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज रोमांटिक रहेगा। आपके प्रिय आज अलग अंदाज में नजर आएंगे। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी आपको परेशान कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन बहुत अच्छे से बताएंगे और अपने प्यार को आगे बढ़ाएंगे। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी विवाद की भेंट चढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा और आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे। प्रेम जीवन बिताने के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन मजबूत रहेगा। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी प्यार भरी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें