फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 12 जून 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 12 Jun 2021 07:25 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
12 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
चंद्र राशि पर आधारित 12 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकती है। आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम रिश्ते में संवाद बना रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) जीवनसाथी को आज आप खुश होने का सफल प्रयास करेंगे, जिससे जीवनसाथी के चेहरे पर मुस्कान दिखेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान कमजोर है, सावधानी रखें।

4 of 13

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे। विवाह योग्य जातकों की रिश्ते की बात चल सकती है।

विज्ञापन

5 of 13
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)  प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज कुछ निराश हो सकते हैं। साथी का मूड कुछ ऑफ दिखाई दे सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)  जीवनसाथी आपको कोई अच्छी सलाह दे सकता है। आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। रिश्ते में आपसी समझदारी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि स्थिति को आप संभालने का प्रयास कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।

8 of 13
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। यदि साथी आपसे दूर है तो फोन पर प्यारभरी बातें होंगी। जल्द ही मिलने का प्लान बना सकते हैं।

9 of 13
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय का एक नया रूप देखकर थोड़े अचंभित हो सकते हैं।

10 of 13
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) रिश्ते में मधुरता आएगी। जो दिक्कतें चली आ रहीं थी वे दूर हो सकती हैं। रिश्ते में संवाद बनाए रखें। यदि नया रिश्ता है तो जल्दबाजी न दिखाएं।

11 of 13
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान सामान्य रहेगा लेकिन जीवन साथी को चुभने वाली कोई बात ना करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान सामान्य है।

12 of 13
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)  वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन का आनंद उठाएंगे और अपनी लव लाइफ को खुलकर जिएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दांपत्य जीवन में जीवनसाथी को आपसे कुछ नाराजगी रह सकती है, उनकी नाराजगी को दूर करें। यदि किसी के साथ रिलेशनशिप में है तो उसके साथ घूमने का प्लान बन सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें