लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से मिलने वाली किसी खास सलाह को मानेंगे। जो उनके बहुत काम आएगी और शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश रहेंगे और जीवनसाथी उनसे दिल से प्रेम करेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज कुछ उदास हो सकते हैं। आपके प्रिय का बर्ताव आपको दुख पहुंचा सकता है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बहुत खुश नजर आएंगे। आपका प्रिय ऐसी बातें करेगा, जो आपके दिल को छू जाएंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत खुश नजर आएंगे और आपका जीवन साथी इसकी वजह होगा।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी शादी को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं इसलिए आपको अपने प्रिय से बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे और जीवनसाथी के साथ किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का सौदा कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज शांत रहेंगे और उन्हें अपने प्रेम जीवन से पूर्ण संतुष्टि महसूस होगी।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत खुश महसूस करेंगे और जीवनसाथी और आपके बीच की बॉन्डिंग बहुत बढ़िया होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज रोमांटिक रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग पक्ष देखने को मिलेगा।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज खुशी मिलेगी। आपकी सेहत मजबूत रहेगी, जिससे आप दूसरों को प्रेरणा देंगे।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खूबसूरत रहेगा और जीवनसाथी खूब प्रयास करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्यार में निरंकुशता का भाव महसूस करेंगे और उनके लिए कुछ करना चाहेंगे।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से निश्चिंत रहेंगे और जीवन साथी के साथ भविष्य की किसी यात्रा की योजना बनाएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की खूबसूरती महसूस करेंगे और अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में जीवन साथी पर प्यार उड़े रहेंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग कार्य अपने रिश्ते को लेकर थोड़े से गंभीर होंगे और आपको यह समझना पड़ेगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने एक गृहस्थ जीवन के संबंध में अपने जीवन साथी से दिल की बातें करेंगे और आपके बीच निकटता बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज बहुत खुश नजर आएंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से थोड़े परेशान होंगे। आपको अपने जीवनसाथी का बर्ताव समझ में नहीं आएगा। ऐसे में खुलकर बात करना अच्छा होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस और प्यारी बातों के सहारे अपने प्रिय के साथ रिश्ता आगे बढ़ाएंगे।