फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 09 अक्तूबर: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

Fri, 09 Oct 2020 12:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 09 अक्तूबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल

     
                   

 
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal
शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियां खोलेगा और आपका जीवन साथी बहुत प्यार भरी बातें करेगा। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज आप अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal
प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती हुई गलतफहमी और विरोधाभास से दुखी हो सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन किसी गलतफहमी का शिकार हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी से उस गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन बहुत ही खुशनुमा होगा और अपने जीवन साथी के साथ आपके संबंधों में घनिष्ठता आएगी और संतान से प्रेम जताएंगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज अपने प्रिय से घंटो बातें करेंगे
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज आप काफी गंभीर मुद्रा में रहेंगे और अपने चारों ओर चल रही बातों पर आपका पूरा ध्यान होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन आपको उनका इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन आपका जीवन साथी आप से काफी खुश होगा और आप अपनी संतान की ओर से भी निश्चिंतता महसूस करेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन दिल की बात कहने के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
शादीशुदा लोगों को अपने गृहस्थ जीवन  को संभाल कर रखना चाहिए क्योंकि आज का दिन आप के बीच झगड़ा करा सकता है। झगड़े का कारण आपके ससुराल वाले हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में सच्चाई को महत्व देंगे और अपने जीवन की कोई पुरानी बात उन्हें बता सकते हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन को देखें, तो आज थोड़ी सावधानी रखें। आपका जीवन साथी बीमार हो जा सकता है और उनके गुस्से का पारावान थोड़ा सा बढ़ सकता है। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए है, जितना खूबसूरती से आप इसे बिता सकते हैं, आज बिता पाएंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
शादीशुदा जीवन को लेकर आपकी जो धारणाएं हैं। आज वह बदलेंगी और आप अपने जीवनसाथी से काफी निकटता महसूस करेंगे। आप समझेंगे कि दांपत्य जीवन वास्तव में एक महत्वपूर्ण भाग है।  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय का गुस्सा झेलना पड़ेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
आपके रिश्ते में प्रेम ही बढ़ेगा और जीवन साथी को आपकी बातों को बड़े ध्यान से सुनेएगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपको अपने घर वालों से प्रिया को मिलवाने के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन किसी कशमकश में बीतेगा। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद हो सकता है। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा और आपको अपने प्रिय के साथ अपनी सभी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका मिलेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन आपका जीवन साथी आपके लिए कुछ खास कर सकता है, जिससे आपके रिश्ते में रोमांस बड़ेगा। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं तो आज का दिन आपको अपने प्रिय के और नजदीक लेकर जाएगा और आप भावनात्मक रूप से काफी निकट आएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज अपने जीवनसाथी से किसी भी तरह की लड़ाई से बचें और उनको अपने जीवन में स्थान दें।  यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आपको अपने प्रिय के व्यवहार से कुछ निराशा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें