फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 08 जून 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 08 Jun 2021 06:30 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
08 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
चंद्र राशि पर आधारित 08 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन.... 
 
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  निजी जीवन सुख देगा और आज प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। आज आप किसी से कर्ज भी लेंगे, जो आपके किसी महत्वपूर्ण काम के लिए होगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) गृहस्थ जीवन बेहद अच्छा रहेगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज कुछ निराश हो सकते हैं।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट होंगे और आज अपने जीवन साथी के साथ ऑफिस की बातें शेयर करेंगे। आज आप अपने प्रेम जीवन को लेकर काफी भावुक महसूस करेंगे। आप अपने प्रिय को अपने दिल की गहराई से बताना चाहेंगे कि आप उनकी कितनी केयर करते हैं जबकि उनका रूखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में आज अच्छा समय रहेगा और जीवन साथी के साथ खुशी भरे समय की अनुभूति होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते से काफी खुश होंगे और इनकम में भी बढ़ोतरी होगी, जो आपका दिन बना देगी।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जीवनसाथी गुस्से में आकर कुछ भला बुरा कह सकता है लेकिन उनकी बातों को दिल से ना लगाएं। शांति से काम लें। प्रेम जीवन आपकी अपेक्षाओं जितना अच्छा नहीं रहेगा लेकिन आपका प्रिय आपकी मनो भावनाओं को जरूर समझेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है और जीवन साथी आपको हिम्मत देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय का हौसला देखकर काफी खुश होंगे क्योंकि वह किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)  गृहस्थ जीवन आपसी तालमेल के आधार पर आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) निजी जीवन आपको जरूर खुशी देगा और आप चाहें प्रेम जीवन में हों या गृहस्थ जीवन में, दोनों ही जगह से अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) गृहस्थ जीवन बिता रहे लोग आज अपने जीवन साथी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बारे में सोच सोच कर हर्षित होंगे। काम को लेकर दिनमान थोड़ा सा कमजोर है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक नजर आएंगे जबकि गृहस्थ जीवन बिता रहे लोग आज अपने जीवन साथी से किसी पॉलिसी के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) आपके गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है। जीवन साथी मानसिक तनाव से जूझेगा। ऐसे में उन्हें आप के सहारे की जरूरत होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में बढ़ते हुए गुस्से से परेशान नजर आएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन आज सुखमय रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने दोस्तों से अपने प्रिय को मिलवाएंगे और उनसे अपने दिल की बात बताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें