फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 06 नवंबर: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

Fri, 06 Nov 2020 07:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 06 नवंबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल


विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने दिल की बात कहने में मजा आएगा और आपका प्रिय आपकी बात सुनेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा, जिससे जीवन साथी आपसे कुछ उखड़ा हुआ रह सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज उनके संबंधों पर असर पड़ सकता है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। उस तनाव को दूर करने के लिए जीवनसाथी को कहीं बाहर लेकर जाये और उनसे स्पष्ट रूप से बातचीत करें और तनाव को दूर करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आपके जीवन साथी से आपको कोई नई बात जानने को मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। रिश्ते में विश्वसनीयता बढ़ेगी।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। इस राशि के लोगों को प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति से संबंधित मामलों में आज का दिन फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहद सामान्य रहेगा और जैसे आप अभी तक चल रहे हैं, ऐसे ही प्रेम पूर्वक अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आपका प्रिय आपके गुण गाएगा। सेहत में सुधार होने से राहत मिलेगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
किसी से प्यार करते हैं, तो आज प्रपोज करे, तो सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद खुशी का एहसास होगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
 प्रेम जीवन में दिनमान कमजोर रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन  कुछ नीरस लग सकता है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है। आप अपने प्रिय के साथ जीवन के नए विषयों की चर्चा करेंगे और रिश्ते में आगे बढ़ना पसंद करेंगे। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और अपने प्रिया के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती हैं। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी, जिससे काम बनेंगे।
 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में बेहतर परिणाम मिलेंगे और आपका प्रिय आपके प्रति मन से समर्पित होगा और आपको प्यार जताएगा, जिससे आप फूले नहीं समाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें