फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 06 फरवरी 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 06 Feb 2021 06:45 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
Daily Love Rashifal  दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 06 फरवरी 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) 
आज शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी से दिल की बात कहने में हल्का महसूस करेंगे। जीवनसाथी भी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। वहीं अविवाहित जातकों का प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।


 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
गृहस्थ जीवन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान ठीक-ठाक है। लव पार्टनर आपसे समय की मांग करेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अब थोड़ा तनाव से मुक्त होगा लेकिन जीवन साथी के परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 
गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी आपसे कोई अच्छी खबर साझा कर सकता है। वहीं प्रेम जीवन के लिए भी दिनमान खुशनुमा रहने के संकेत कर रहा है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) 
आज आपका अपने जीवन साथी के साथ प्रेम पूर्वक समय बीतेगा और आप उनके साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। जो जातक अभी तक सिंगल हैं उनके दिल को कोई भा सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन में जीवन साथी का साथ पाकर आप खुद को भाग्यवान समझेंगे। जीवनसाथी पर आपको अधिक प्रेम आएगा। वहीं प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा दिन है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) 
आज प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। रिश्ते में मधुरता के साथ रोमांस बरकरार रहेगा। शादीशुदा जीवन खूबसूरत रहेगा। जीवन साथी के साथ प्यारी मीठी बातें करेंगे। माहौल को हल्का रखेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। लेकिन आपको अपने जीवनसाथी के ऊपर किसी बात पर गुस्सा आ सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान खूबसूरत है। लेकिन साथी पर विश्वास जताएं। शक न करें।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) 
आज गृहस्थ जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी के साथ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर सकते हैं। प्रेम जीवन रोमांस से भरा रहेगा। यदि दूर रहते हैं तो पार्टनर के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत होगी। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) 
शादीशुदा जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। लेकिन आपकी कोई बात जीवनसाथी को बुरी लग सकती है। प्रेम जीवन में थोड़ा सा तनाव देखने को मिल सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा बीतेगा। साथी से मिलने का दिल कर सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) 
प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी लेकिन प्रिय किसी बात को लेकर आपसे गुस्सा हो सकता है। गृहस्थ जीवन समझदारी से अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें