फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 05 नवंबर: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

Thu, 05 Nov 2020 07:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : love rashifal
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 05 नवंबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी से कुछ खास विषयों पर बात करने की कोशिश करनी चाहिए, जो आपके पारिवारिक जीवन के लिए जरूरी हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे और अपने प्रिय को अपने दिल के करीब लाने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से तनावपूर्ण स्थितियों से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को पूरी तरह से एंजॉय करेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे और जीवन साथी की सलाह और विचारधारा उन्हें बहुत रास आएगी, इसलिए आज वह अपने जीवनसाथी के नाम से कोई नया काम शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम जीवन बिता रहे लोगों  को अपने प्रिय को समझने में थोड़ी सी दिक्कत आएगी। इसकी वजह से कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे और जीवनसाथी से भी ऐसी ही उम्मीद लगाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन की स्थितियों को लेकर थोड़े चिंता मग्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग संतुष्ट और खुश नजर आएंगे। आपका प्रिय आपकी खुशी का पूरा ध्यान रखेगा और आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में बढ़ते तनाव से थोड़े परेशान हो सकते हैं, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग बड़ी खुशी से अपनी प्रिया के साथ घूमने फिरने जाने की योजना बनाएंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थ जीवन में पूरे प्यार और समर्पण से अपने जीवनसाथी को अपनाकर जीवन की समस्याओं पर एक दूसरे से शेयर करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज परिवार वालों से अपने दिल की बात बता कर उनसे अपने प्यार को मान्यता देने की गुजारिश करेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में पूरी तरह से खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से किसी बात को लेकर झगड़ा सकते हैं।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी जीवन को खुशनुमा बनाएंगे और अपने जीवन साथी की जी भर कर तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से कोई दिल की ख्वाहिश जता सकते हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ नई परेशानियां जानकर थोड़े हताश हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग बहुत खुश होंगे। आपका प्रिय पूरे दिल से आपको प्रेम करेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए प्रयासरत नजर आएंगे और ग्रहों की कृपा भी आपकी मदद करेगी, जिससे रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत आशान्वित रहेंगे और जीवन साथी से उन्हें अच्छा सहयोग मिलेगा तथा दोनों साथ मिलकर घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में आगे ना बढ़ पाने से निराश हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें