फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 05 अगस्त 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 05 Aug 2021 06:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी के साथ आगे बढ़ेगा लेकिन फिर भी कुछ झड़प होने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामंजस्य से भरपूर रहेगा। अपने प्रिय को समझेंगे।





 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस की बढ़ोत्तरी होगी।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान कमजोर है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, फिर भी मजबूती से डटे रहकर आप अपने प्यार में आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) गृहस्थ जीवन काफी खुशनुमा रहेगा और अपनी लव लाइफ में भी आज आप अपने दिल की बात अपने प्रिय से कहने में कामयाब रहेंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। एक दूसरे से बातचीत करके पुरानी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आपकी लव लाइफ को जी भर कर जियेंगे। रिश्ते में रोमांस भरपूर होगा और आप काफी खुश होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़े तनाव के बीच गुजरेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से भरा रह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार में कोई बढ़िया फंक्शन होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान ठीक-ठाक है। दोस्तों के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। आकर्षण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें