फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 04 नवंबर: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

Wed, 04 Nov 2020 07:02 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : love rashifal
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 04 नवंबर 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 मन में प्यार की भावना रहेगी, जो आपके प्रेम संबंधों में आपकी मदद करेगी। अपने प्रिय से अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। उनके मन को लुभाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
 दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए शॉपिंग करेंगे और उनसे मिलने के लिए प्रयास करेंगे।
 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। फिर भी जीवन साथी आप को समझने का प्रयास करेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया है। रोमांस का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि देगा और आपको खुश रखेगा। आज जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। किसी भी बात को ज्यादा ना खींचें। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
दांपत्य जीवन बिता रहे लोग जीवनसाथी को खुश करने के लिए उनकी पसंद की कोई डिश बना सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी दिन सामान्य कहा जा सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से मन में नई भावनाओं का जन्म होगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है। यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा नहीं है। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। जीवन साथी से झगड़ा ना हो इस पर ध्यान दें।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको रोमांस करने के अवसर मिलेंगे और अपना प्रेम जताएंगे। दांपत्य जीवन में जरूर थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाएंगे। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है, लेकिन अभिमान में आकर कड़वा ना बोलें, नहीं तो जीवन साथी दुखी हो सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर दिल खुश हो जाएगा और कुछ नए लोगों से मित्रता हो सकती है, लेकिन एकदम से किसी पर विश्वास ना करें और अपने मन की सारी बातें ना बताएं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें