फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 04 जुलाई 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 04 Jul 2021 07:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
04 जुलाई 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
चंद्र राशि पर आधारित 04 जुलाई 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
 
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज के दिन आपके गृहस्थ जीवन को मानो संजीवनी मिलेगी और आप अपने जीवन साथी के साथ आनंदित रहेंगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आपकी वाणी में मिठास झलकेगी, जो आपके प्रिय को आपका मुरीद बना देगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की किसी बात को लेकर शक जाहिर कर सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट रहेंगे और आप अपने जीवन साथी के महत्व को स्वीकार करेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज के दिन अपने जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें क्योंकि वह बीमार पड़ सकते हैं। वहीं यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपको अपनी लव लाइफ को आगे बढ़ाने के लिए मददगार होगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज आपका जीवन साथी बड़े गुस्से में होगा, इसलिए उन्हें संभालना अकेले थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज आपका प्रिय ईमानदारी से अपने सभी बातें आपके सामने रखेगा, जिससे आपके मन में उनकी इज्जत और बढ़ेगी और आपकी लव लाइफ इंप्रूव होगी।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) यदि आप शादीशुदा है, तो आज का दिन आप अपने जीवन साथी की काफी बातें सुनेंगे और किसी खास बात पर उनकी सलाह भी आपको आज मिल सकती हैं। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज आपका प्रिय अपने परिवार वालों से आपके बारे में बातचीत कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दांपत्य जीवन आपकी चिंता का केंद्र बिंदु होगा। दोपहर बाद ससुराल पक्ष के लोगों से किसी खास मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने निकल सकते हैं, जिससे उसके रिश्ते में ताजगी आएगी।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आप यदि शादीशुदा हैं, तो अपने गृहस्थ जीवन पर आज आपका पूरा ध्यान देना होगा और अपने जीवनसाथी को किसी भी तरह खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखनी है। यदि आप विश्वास करते हैं, तो आज का दिन आपके नाम रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) यदि आप शादीशुदा हैं, तो आपका विवाहित जीवन आज बहुत अच्छा रहने वाला है। आज अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ नए प्रयास करते नजर आएंगे। आप अपनी क्रिएटिविटी और अच्छी सोच से अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट अपने हाथ से डिजाइन कर सकते हैं। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव दिखेगा लेकिन जीवनसाथी आपका साथ देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्रिय के बर्ताव से थोड़ी निराशा होगी।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में थोड़ी कमी आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। अपने प्रिय से घंटों बातें करके खुद को खुश रखेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी रहेगी और एक दूसरे के लिए प्रेम की भावना रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में थोड़ा तनाव बढ़ेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस रहेगा। रिश्ते में ईमानदारी रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय से मिलने और खुलकर बात करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें