फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 02 जून 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 02 Jun 2021 05:52 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
02 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
चंद्र राशि पर आधारित 02 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन.... 
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा लेकिन शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव अपनी दस्तक दे सकता है। मन में धार्मिक विचार आएंगे। लोगों की भलाई करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी और एक दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे जिससे शादीशुदा जीवन संवर उठेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिये दिनमान अच्छा रहेगा। बस इसी बात को लेकर झड़प करने से बचें।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)  शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी रोमांटिक रहेगा और आज के दिन को खुशी खुशी बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रिय को साथ लेकर ट्रैवलिंग करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय को शादी के लिए मना सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान काफी क्रिएटिव और प्रेम भरा रहेगा जिससे आपका प्रिय खुश हो जाएगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान सामान्य रहेगा। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के संकेत हैं।
 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान बढ़िया है और जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं वो भी अपने रिश्ते में मजबूत रहेंगे। कुछ लोगों का विवाह पक्का होने के बारे में अच्छी सूचना मिल सकती है। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है। भाग्य की प्रबलता और अपनी मेहनत से काम में सफल होंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और अपनापन रहेगा। एक दूसरे का प्यार महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान खूबसूरत रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का जीवन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान सामान्य है। सावधानी रखना जरूरी होगा नहीं तो प्रिय किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का फुल्का तनाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को रोमांटिक अंदाज में बिताएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें