फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 01 जुलाई 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 01 Jul 2021 07:07 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
01 जुलाई 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
चंद्र राशि पर आधारित 01 जुलाई 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। ससुराल के लोगों से भी अच्छी बातचीत होगी। प्रेम जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) निजी जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय के बर्ताव से थोड़ी निराशा हो सकती है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) निजी जीवन सामान्य रहेंगे। जीवन साथी से झगड़ा होने के योग बन रहे हैं। सावधानी रखें। प्रेम जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज का दिन संतुष्टि देगा। अपने प्रिय से संबंध मजबूत होंगे। शादीशुदा लोग भी अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आश्वस्त रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन बिताने वालों को अपनी बात ना कर पाने का अफसोस होगा। काम के सिलसिले में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) निजी जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन में आपका प्रिय किसी बात पर आपको गुस्सा दिखा सकता है। जीवन साथी से संबंध अच्छे रहें। इसके लिए शादीशुदा लोगों को प्रयास करना चाहिए।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) दांपत्य जीवन तनावपूर्ण स्थितियों से गुजरेगा, जबकि प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांस का होगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) दांपत्य जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा, जबकि प्रेम जीवन में भी आज का दिन उत्तम है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  जीवन साथी के साथ संबंध बढ़िया रहेंगे। उनकी बात मान कर कुछ नया करने की सोचेंगे। प्रेम जीवन के लिए भी दिनमान अच्छा है। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) जीवन साथी से रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।आपको कुछ परेशानी होगी। किसी तीसरे व्यक्ति का आपके रिश्ते में हस्तक्षेप करना आपके रिश्ते के लिए नुकसानदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों को ससुराल से किसी बात पर तनाव मिल सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)  प्रेम जीवन में खुशी भरे पल की अनुभूति होगी। आपके प्रिय से संबंध मधुर बनेंगे। जीवनसाथी से कुछ समस्याएं आएंगी।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। ससुराल के लोगों से भी अच्छी बातचीत होगी। प्रेम जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें