आज सितारों की चाल बता रही है कि मेष राशि के अलावा कई राशि वालों को लाभ का मौका मिलेगा, देखिए क्या आप आज भाग्यशाली रहेंगे।
विज्ञापन
मेष राशिः धन लाभ और प्रसिद्धि मिल सकती है
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपने परिवार के साथ किसी खास प्रयोजन का जश्न मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज का दिन अपनों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने के लिए बहुत ही अच्छा है। आपको खूब मजा आएगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने से एक मजबूत रिश्ते के रूप में शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है।
यदि आप कहीं से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज वह आपके मन मुताबिक आने की संभावना है। यह जवाब आपकी उम्मीद से अधिक रोमांटिक व आश्चर्यजनक हो सकता है।
यदि आप विमानन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए है। आप अपने साक्षात्कार में सफल होकर अपने भविष्य की नई शुरूआत करेंगे। ये आपको अपनी चुनौतियों को सही तरीके से लेने का फल मिल रहा है। इस सफलता से धन, प्रसिद्धि के साथ ही मानसिक रुप से संतुष्टि भी आपको मिल सकती है।
आज यदि आप नए मकान या संपत्ति में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके दस्तावेजों को ठीक से पढ़ सुन लें। छोटी सी चूक भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है इसलिए इन्हें गौर से पढ़े-सुनें।
आपको साधना के लाभ सुनकर आश्चर्य होगा आज आप अपने दिमाग को शान्ति दे सकते हैं, क्योंकि यह उपयुक्त समय है। साधना आपको अपना अच्छा असर आने वाली अवधि और लम्बी अवधि दोनों में दिखाएगी।
विज्ञापन
वृष राशिः कोई आपको मानसिक उलझनों में डाल सकता है
3 of 13
वृष
आज आप ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। आपकी आदत है कि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं अपनी ये आदत बदल लें वरना किसी दिन आपको पछताना पड़ सकता है व आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय अपने अंदर की आवाज जरूर सुनें। अगर सामने वाला व्यक्ति आपको सच्चा लगे तो भी अपनी जिंदगी की बागडोर उसके हाथ में ना सौंपे।
रोमांटिक मिलन आज आपकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आएगा। आप खुश मिजाज रहेंगे। खाली समय अपने साथी के साथ भरपूर मनोरंजक रहकर बिताएंगे। फलस्वरूप न केवल आप अपने आपको स्वस्थ व हल्का महसूस करेंगे, बल्कि एक-दूसरे को भली भांति समझ सकेंगे।
यदि आपको किसी अच्छे काम की तलाश है तब आज का दिन इसके लिये शुभ है। आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे, इनमें से कोई एक साक्षात्कार आपके लिये नौकरी का पथ आसान कर सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं में संलिप्त जातकों के लिये आज का दिन लक्ष्यों की प्राप्ति करने वाला हो सकता है।
आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहिये। समझदारी से काम लीजिए।
मिथुन राशिः अतिरिक्त आय का मौका मिल सकता है
4 of 13
मिथुन
आज आपको महसूस होगा कि आप अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप और आपके परिजन साथ बिताए इस समय का पूरा मजा लेंगे। इस समय का प्रयोग अपनों के जीवन में खुशियां भरने के लिए करें।
आज आपका मन बहुत उत्साहित है। आपका दिमाग आज अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग रहा है और अपने प्यार का साथ पाने को बेताब है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपका दिन खास है। आप नहीं जानते कि आज आप किससे मिलेंगे या कौन आपको मिल जाएगा।
आज आप इस भ्रम में रहेंगे कि अपनी रूचि व व्यवसाय में मेल कैसे बैठाया जाए। आपके व्यवसाय के साथ ही आपमें अनेकानेक रूचियों व सृजनात्मक प्रतिभा का विकास हो रहा है। आप यदि बागवानी के क्षेत्र को चुनते हैं तो आज का दिन विशेष फल देने वाला है।
आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। इन प्राप्तियों का आनंद लीजिए क्योंकि ये आपकी कड़ी मेहनत का ही प्रतिफल हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः लंबी अवधि का निवेश लाभ देगा
5 of 13
कर्क राशि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। अपनी प्रार्थमिकताएं निर्धारित कर लें और अपने काम पर लग जाएं।
आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं और न जाने आपका कौन सा विचार आपके काम आ जाए। सोच समझ कर ही कोई योजना बनाएं और उस पर आज ही काम शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक आपको लाभ मिलेगा।
आज आय के कईं स्रोतों से धन आने की संभावना है। आज वह दिन है जिससे आपको लम्बी अवधि के लिए किये गये पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है। यदि आप किसी खाद्य सामग्री अथवा अनाज के व्यवसाय में हैं तो आज का दिन लाभकारी है। आप देखेंगे कि आज आपको अपने किये गये कठिन परिश्रम का फल मिलने वाला है। यह लाभ आपके अतिरिक्त कोष के माध्यम से स्वागत योग्य हो सकता है।
आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें। अपने आप को विवादास्पद स्थितियों से दूर रखें ताकि आप किसी मानसिक उलझन में न पड़ें। आप उन कामों से दूर रहें जिनसे आपका मूड खराब हो सकता हैं। सिर्फ खाने के लिये न खाएं बल्कि आपको इसमें भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ध्यान रखें की पौष्टिक भोजन ही आपको स्वस्थ रखने मे सहायक होगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज आपके लिए फायदे का दिन है
6 of 13
सिंह राशि
आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आपको इस समय का पूरा फायदा उठाते हुए अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेना चाहिए।
अगर आप अकेले हैं तो आज किसी आश्चर्यजनक स्रोत से आपको प्रस्ताव मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए संकेत करता है कि आपको अपने किसी दोस्त से प्रस्ताव मिल सकता है। तुरन्त निर्णय सुनाने के बजाय गंभीरतापूर्वक सोचें। अन्ततः आप सही निर्णय ले सकेंगे।
अपने महत्वपूर्ण कामों को आप पूरी सफलता के साथ पूरा कर पाएंगे। अपनी योजनाओं के आपको शुभ परिणाम ही मिलेंगे। जैसे ही आप अपना दिमाग लगा कर काम करना शुरू करेंगे, आपकी सारी परेशानियां खुद ही खत्म होती जाएंगी। परेशानी चाहे कितनी भी जटिल क्यों ना हो, आप उसका आसान सा हल ढूंढ ही लेंगे।
आज आपके लिए फायदे का दिन है। आपको लगेगा कि आज आपकी सभी व्यवसायिक योजनाएं काम कर रही हैं। आज किसी नये काम का जोखिम ले सकते हैं। आप इसके लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं तो पहले निश्चिंत हो जाइये कि जिससे सलाह ले रहे हैं वह इस काम के लिए एकदम ठीक है या नहीं।
आज आप खुद को थोड़ा सा बोर महसूस करेंगे जिसकी वजह से आपको थकावट रहेगी। आपको खुद से हिम्मत बाँधनी होगी और बिस्तर से उठकर व्यायाम के लिए जाना होगा। ज्यादा मेहनत करने से आपके अन्दर ऊर्जा का संचार होगा और आपके अन्दर किसी काम को करने की उत्तेजना बढ़ेगी।
विज्ञापन
कन्या राशिः झटपट पैसा कमाने की बजाय टिकाऊ लाभ के लिए सोचें
7 of 13
कन्या राशि
आज आप अपनी सीमाओं से बाहर आ कर कोई जोखिम उठाना चाहेंगे। आप अपनी जिंदगी में बहुत सी चीजों को आगे बढ़ाना चाहेंगे जैसे आपके रिश्ते, आपका व्यवसाय आदि। साथ ही आप रोमांच भरे खेल भी खेलना चाहेंगे। आज आपका मन जो कुछ भी करने को करे वही करें।
आज आपकी किसी अजनबी के साथ डेटिंग की संभावना है। आज की डिनर डेटिंग बहुत अच्छी रहेगी। इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश जारी रखें। यह रिश्ता शादी का रूप ले सकता है।
यदि आप अपना व्यवसाय करते हैं तब आज का समय आपके लिये है। क्या आप अपना व्यवसाय बढ़ाने की सोच रहे हैं? ये समय काफी अनुकूल है और अच्छे ग्राहकों का साथ आपके साथ है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ना चाहिये।
समस्याओं से निपटने की अपनी क्षमता और धैर्य के बल पर आप आर्थिक मुश्किलों से पार पा लेंगे। अपना प्रदर्शन और कमाई की क्षमता को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी बातों पर ध्यान दें और अपने आधीनस्थों की भी राय लें। व्यवसाय में हड़बड़ी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। झटपट पैसा कमाने की बजाय टिकाऊ लाभ के लिए सोचें। सकारात्मक सोचें, नतीजा अच्छा होगा।
आज आपको त्वचा से सम्बन्धित बीमारी हो सकती है खासकर अगर आपकी त्वचा तैलीय है। सूर्य में ज्यादा समय न व्यतीत करें। त्वचा साफ रखें और ज्यादा पानी पीयें। फिर आपकी त्वचा चमकने लगेगी।
तुला राशिः आज आप व्यस्त रहेंगे
8 of 13
तुला राशि
आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। उनकी मदद और प्यार के कारण आप उनके प्रति आभारी होंगे। ध्यान रहे कि आप अपनों को उनके प्यार और मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें चाहे वो मदद छोटी हो या बड़ी।
ऐसी संभावना है कि आज आपका पहला आकर्षण पहला प्यार बन सकता है। आज आप अपने सपनों के सौदागर से मिलेंगे और उसके सारे गुण आपको दिखेंगे। कल्पना के प्रवाह में बहने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं। अगर ऐसा नहीं तो इसे जिन्दगी भर का रिश्ता बनाने की कोशिश कीजिए।
आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। पूरे दिन आप मीटिंग में ही घिरे रहेंगे। अगर आप अपनी सभी जिम्मेंदारियों को सही से पूरा कर पाए तो आपके बॉस व साथियों पर आपका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप पूरी मेहनत से काम करें तो आप देखेंगे कि सब कुछ आपके हक में ही रहेगा।
आप अपनी गाड़ी या अपना घर बेचना चाह रहे हैं तो इसका अखबार में या इंटरनेट पर विज्ञापन आज ही दे दें। इस दिशा में किया गया आज का प्रयास सार्थक होगा। गाड़ी बदलने की सोच रहे हैं तो आप पाएंगे कि आज आपको मनचाही गाड़ी मिल गई।
आज आपको दांतो की परेशानी हो सकती है। याद रखें एक बार साफ करने से दांतो की सफाई नहीं होती। आप कुछ आर्युवेदिक उपचार अपनायें ताकि दर्द से आराम मिले आपको अपनी हालत में जल्द सुधार मिलेगा।
वृश्चिक राशिः आज मानसिक तनाव रहेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपने घर की सजावट को एक नया रूप देना चाहेंगे। इससे आपको अपनी जिंदगी में भी नएपन का एहसास होगा। घर में किए गए ये परिवर्तन आपके अंदर के परिवर्तन को ही दर्शाएंगे। एक बात का ध्यान रखें कि आप सजावट के लिए केवल वो ही सामान खरीदें जिसकी आपको जरूरत है। फिजूलखर्ची से बचें।
अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आप के पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको, एक के बाद एक, अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टि से यह आपके लिये काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला समय है।
आज किसी नए करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें। अगर आपने बिना ठीक से पढ़े-सुने किसी मसौदे पर हस्ताक्षर कर लिया तो हो सकता है, आप भविष्य में किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाएं।
आज आप कुछ शान्त दिखेंगे। परन्तु अंदर से आप परेशान हैं। दिमागी तनाव आज ज्यादा रहेगा इसलिए आज शान्ति के लिए दोस्तों और घरवालों के साथ समय बिताएं। आप जल्द ही बहुत अच्छा महसूस करेंगे।
धनु राशिः कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं
10 of 13
धनु राशि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान अपनी चरम सीमा पर रहेगा इसलिए समय निकाल कर किसी धार्मिक स्थान पर जाएं। आज का दिन लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए बहुत ही अच्छा है।
यदि आज कंपनी द्वारा आपको विदेश जाने के लिये प्रस्तावित किया जाता है, तब ये मौका आपके लिये कईं प्रमुख अवसर साथ लाएगा व आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा। इस दौरान आपके सितारे काम के लिये यात्रा का संकेत भी करते हैं। इसलिये, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
आज का दिन तो ऐसा है जैसे आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं इसलिए गैर जरूरी चीजों को खरीदने से बचें। अपनी जेब को थोड़ा तंग करके चलें इस तरह से आप खर्चों के बोझ से बच निकलेंगे।
आज आपके लिए खुशखबरी है कि आपको अपने कमर दर्द और गर्दन के दर्द से निजात मिल जाएगी। पर आज से ही आपको सावधानी बरतनी होगी और ख्याल रखना होगा कि इसे दोबारा ना बढ़ने दें क्योंकि दर्द काफी विघ्नकारी बन जाते हैं। अपनी सेहत के लिए कुछ बदलाव लाने होंगे ताकि आप शारीरिक रूप से ठीक रहें।
मकर राशिः प्रेमी से उपहार मिल सकता है
11 of 13
मकर राशि
आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने देस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
आज अपने साथी से प्यार की छोटी निशानी या उपहार आपको खुशी प्रदान करेगा, जिस उपहार के बारे मे आपने सोचा भी ना था, वह आपको तहे दिल से खुशियां प्रदान करेगा। इस कारण आप भरपूर खुशी एवं प्यार का अनुभव करेंगे, जिससे आज का रोमांस भरा दिन महक उठेगा।
आपकी संप्रेषण कला, आकर्षक व्यक्तित्व व विषम परिस्तितियों में भी आसानी से काम कर लेने की क्षमता के कारण व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इससे प्रेरणा ले कर और मेहनत से काम करने की कोशिश करें। अपने साथियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण आप और जोश से काम कर सकेंगे।
नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज कार शोरूम में नई कार देखें और खरीद डालें। आपको लग रहा होगा कि कार के बिना ज़िन्दगी में सुख नहीं है, तो आज ये खरीदारी कर ही लीजिए, मजा आ जायेगा।
कुंभ राशिः आप एक सितारे की तरह चमकेंगे
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा।
आपसी संबंध स्थापित करते समय कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक दंपति अनावश्यक वाद-दिवाद में उलझ सकते हैं। आप इस तनाव की स्थिति से बचना चाहते हैं तो भावनात्मक रूप से अपने साथी की जरूरतों की समझें। इस समय शांत रह कर एक दूसरे को समझने का प्रयास करें।
आज आपको आपकी कंपनी की ओर कार्य के लिये सुदूर क्षेत्र में भेजा जा सकता है। आप शायद इस यात्रा को लेकर चिंतित हों, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सितारे की तरह चमकेंगे। अब तक आपके जो काम रुके पड़े थे वे भी पूरे हो जाएंगे।
आप में से कुछ को अपनी पैतृक अचल सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। हो सकता है, यह आपको किसी विशेष प्रोपर्टी के रूप में प्राप्त हो। आज का दिन आपके लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज आप लंबे अर्से से चले आ रहे कई प्रकार के ॠणों से छुटकारा पा सकते हैं। और अन्तत: चैन की सांस ले सकते हैं।
अगर आज आप काफी देर तक कम्प्यूटर पर बैठे हैं तो आज ही जाकर अपनी आंखों की जांच कराएं। ध्यान रहे, आप ज्यादा देर तक स्क्रीन पर बैठकर काम ना करें और अपनी आंखों को आराम दें वरना सरदर्द की परेशानी बराबर बनी रहेगी। आज अपनी आंखों का खास खयाल रखें और कोई परेशानी पड़ने पर दवा जरूर लें।
मीन राशिः आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं
13 of 13
मीन राशि
आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। ये समय उन लोगों के साथ मिल कर खुशी मनाने का है जो हमेशा आपकी खुशियों में शामिल रहते हैं। अपनों पर प्यार न्योछावर करके आप उन्हें एक अनोखा एहसास दिला सकते हैं।
एक नए साथी के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। आप यदि इस दोस्ती को आगे ले जाना चाहते हैं तो घबराइये मत, क्योंकि यह समय रोमांटिक संबंधों के विकास के लिए उत्तम है।
यदि आप अपने हाल ही के यात्रा कार्यक्रम के कारण परेशान हो चुके हैं तब आपको अपने अधिकारियों से बात करनी चाहिये, जिससे आपको यात्रा संबंधी काम न दिया जाए। इससे आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे और सही प्रदर्शन कर पाएंगे। अपने सभी विकल्प खुले रखें।
आज के गलाकाट आर्थिक प्रतिस्पर्धा के समय में आपको सलाहकारों से सतर्क रहना होगा। यदि आपने आज किसी से सलाह ली तो आपको बाद में एहसास होगा कि उसने आपको गुमराह किया है। उनसे सावधानी बरतें।
आज आपको महसूस होगा कि आपके दोस्त और घरवाले आपके स्वास्थ्य की चिंता करते हैं और आपको स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद करेंगे। आप हर काम में अकेला महसूस नहीं करेंगे। आपके साथ हमेशा आपका कोई साथी होगा जो आपको किसी कार्य में अकेला महसूस नहीं होने देगा।