Chhath Puja Kab Hai 2026 Mein: दिवाली के बाद अब देश के अनेक राज्यों में लोगों को छठ महापर्व का इंतजार रहता है। सूर्यदेव और छठी मैया को समर्पित यह लोकपर्व लगातार चार दिनों तक चलता है। इस दौरान श्रद्धालु कठिन उपवास और नियमों का पालन करते हुए भगवान सूर्य की उपासना करते हैं। धार्मिक विश्वास है कि छठी मैया की आराधना करने से संतान की खुशहाली, परिवार की उन्नति और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस पर्व में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की विशेष परंपरा है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।
कार्तिक महीने में मनाए जाने वाले छठ पर्व का आरंभ नहाय-खाय से होता है। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की रस्में पूरी की जाती हैं। अंतिम दिन सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करते हैं और इसी के साथ महापर्व संपन्न होता है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में छठ पूजा किस दिन से शुरू होगी, चारों दिनों का पूरा कार्यक्रम क्या रहेगा और सूर्य को अर्घ्य देने का शुभ समय कब है।