21 नवंबर को शुक्र के धनु राशि में प्रवेश से यहाँ पर चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। धनु में शनि, केतु और बृहस्पति पहले से ही मौजूद हैं ऐसे में शुक्र के धनु राशि में आने से चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि जब किसी एक राशि में दो या दो अधिक ग्रह बैठते हैं तो फिर कई तरह की अप्रत्याशित घटनाएं देखने को मिलती हैं। चतुर्ग्रही योग से देश में प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं।