फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र-चंद्रमा की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन तीन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Sun, 22 Mar 2026 03:27 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

18 अप्रैल को शुक्र-चंद्रमा की युति से वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा जिससे कुछ राशि वालों को इसका लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
वैभव लक्ष्मी राजयोग - फोटो : amar ujala
ज्योतिष में कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है, जिसमें एक वैभव लक्ष्मी राजयोग होता है। 18 अप्रैल को चंद्रमा और शुक्र की युति होगी जिससे वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख- सुविधा, धन, भोगविलासिता, प्रेम और आकर्षण आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि 26 मार्च को शुक्र मेष राशि में गोचर करें और 18 अप्रैल को चंद्रमा भी मेष राशि में आ जाएंगे जिसके चलते मेष राशि मे चंद्रमा- शुक्र की युति बनेगी। ज्योतिष में  वैभव लक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ फल देने वाला राजयोग कहा जाता है। वैभव लक्ष्मी राजयोग के प्रभाव के कारण धन लाभ के अवसरों में वृद्धि, आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा, करियर-कारोबार में उन्नति, व्यापार में वृद्धि के योग बनते है। इस योग से सुखों में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं वैभव लक्ष्मी राजयोग से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन

2 of 4
राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए वैभव लक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होगा। यह राजयोग आपकी राशि से पहले भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे कठिन कामों को बहुत ही आसानी के साथ हल करने में आपको कामयाबी मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर में बेहतर मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
18 अप्रैल को वैभव लक्ष्मी राजयोग बनने से सबसे ज्यादा फायदा सिंह राशि वालों को होगा। यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य के स्थान पर बनेगा जिससे आफको किस्मत का जबरदस्त लाभ मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश में हैं उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। 

Durga Ashtami 2026: 25 या 26 मार्च कब है दुर्गा अष्टमी और कब किया जाएगा कन्या पूजन? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

4 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए वैभव लक्ष्मी राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित सिद्ध हो सकता है। यह राजयोग आपकी कुंडली के करियर और कर्म भाव में बनने वाला है। ऐसे में आपको करियर-कारोबार में तरक्की के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। धन लाभ के अवसरों में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। बिजनेस मे आपकी किसी के साथ कोई अच्छी डील हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिल सकता है।  

Weekly Love Horoscope: मेष समेत 2 राशियों को रिश्तों में धैर्य रखने की जरूरत है, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें