साल का दूसरा चंद्रग्रहण 16 जुलाई को है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस दिन गुरु पूर्णिमा भी है। चंद्रग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक शुरू हो जाएगा। शास्त्रों में कहा गया है कि सूतक लगने और ग्रहण के दौरान भूलकर भी कुछ काम नहीं करना चाहिए। नहीं तो इसका व्यक्ति के जीवन पर बुरा असर पड़ता है।
1- शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। सूतक के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए। ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके।