फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 अगस्त को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में लाभ के योग

Tue, 25 Aug 2026 07:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

28 अगस्त को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा जो श्रावण पूर्णिमा के दिन लगेगा। इस चंद्र ग्रहण का लाभ कुछ राशियों के जातकों को मिलेगा जिससे लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।  
विज्ञापन
1 of 5
chandra grahan 2026 - फोटो : amar ujala
साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण श्रावण पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। इस दिन देशभर में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा। 28 अगस्त को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगा। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का चरम काल सुबह करीब 9 बजकर 43 मिनट पर होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का प्रभाव इन राशियों पर सबसे ज्यादा सकारात्मक रहेगा।  
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी रहेगा। यह ग्रहण मेष राशि वालों के लिए एकादश भाव में लगेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। दोस्तों की मदद से आप कई तरह के महत्वपूर्ण काम करने में कामयाबी मिल सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं और अधूरे काम पूरे होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
वृषभ राश वालों पर चंद्र ग्रहण का अनुकूल प्रभाव रहेगा। साल का यह आखिरी चंद्रग्रहण आपकी राशि से दशम भाव में लगेगा। इससे कार्यक्षेत्र में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नई नौकरी के लिए अच्छ योग बनेंगे और समाज में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

4 of 5
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए साल का यह ग्रहण बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। आपकी राशि में चंद्रमा का गोचर तीसरे भाव में होगा जिससे  आपके साहस, पराक्रम और संचार करने के क्षमता में बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए साल का यह चंद्र ग्रहण आपके छठे भाव में लग रहा है। कुंडली का यह छठा भाव रोग, ऋण, शत्रु और प्रतियोगिता का होता है। इस चंद्र ग्रहण से लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें