Chandra Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कल यानी 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन लगने जा रहा है। इस बार चंद्र ग्रहण का संयोग कुंभ राशि में बन रहा है, इसलिए ज्योतिष की दृष्टि से इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की स्थिति और उससे बनने वाले ग्रह संयोगों का प्रभाव राशियों पर देखा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण का असर व्यक्ति की मानसिक स्थिति, भावनाओं, पारिवारिक संबंधों, आर्थिक मामलों और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ सकता है। कुंभ राशि में बनने वाले इस ग्रहण के कारण कुछ राशियों के लिए आने वाला समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इन राशियों को तनाव, कामकाज में अड़चन, धन संबंधी मामलों में सावधानी और रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ लोगों के लिए यह समय आत्ममंथन और अपनी प्राथमिकताओं को दोबारा तय करने का भी हो सकता है। ऐसे में ग्रहण के दौरान जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना और महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य बनाए रखना बेहतर माना जाता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी 5 राशियां हैं, जिन पर 28 अगस्त के चंद्र ग्रहण का प्रभाव अधिक पड़ सकता है।