फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल

Fri, 28 Aug 2026 12:15 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ और किसके लिए परेशानियों वाला रहेगा ? आइए विस्तार से राशिफल जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Chandra Grahan 2026: इस साल 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ज्योतिषियों की मानें, तो ग्रहण की शुरुआत सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका कोई भी प्रभाव मान्य नहीं होगा। लेकिन यह ग्रहण कुंभ राशि में लगने जा रहा है। इसके अलावा ग्रहों की विशेष स्थिति और राहु-केतु का भी कुछ असर राशियों पर पड़ सकता है। ऐसे में यह समय कुछ राशियों के लिए लाभकारी, तो कुछ के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, 12 राशियों पर इस चंद्र ग्रहण का कैसा प्रभाव पड़ेगा।
Shukra Gochar: शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को व्यापार में होगा लाभ, नौकरी के भी मिलेंगे नए अवसर
विज्ञापन

2 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण खास रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। आपको लाभ मिलने के योग हैं और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। 



Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?
विज्ञापन

3 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान सोच-समझकर फैसले लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। 

4 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान सावधानी बरतनी होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। इसके अलावा कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना होगी।
विज्ञापन

5 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय परीक्षा वाला रह सकता है। इस दौरान आपको धैर्य से काम लेना होगा और बेवजह के तनाव से बचना होगा। पारिवारिक समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। 
विज्ञापन

6 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस समय धैर्यवान रहना होगा। कामकाज में आने वाली छोटी-मोटी परेशानियों को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। लंबे समय से अटका हुआ कार्य आपका फिर से पूरा हो सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। लाभ पाने के लिए आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी और मेहनत पर ध्यान देना होगा।

8 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस चंद्र ग्रहण का लाभ मिल सकता है। करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे।

9 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान सावधानी बरतनी होगी। आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। धन और कामकाज से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा।

10 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों को संयम से काम लेना होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। लेकिन धन प्राप्ति के लिए कई तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। 

11 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस दौरान अलर्ट रहना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में किसी तरह का जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा। कामकाज में लापरवाही न करें और किसी भी महत्वपूर्ण मामले में सोच-समझकर निर्णय लें।

12 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। लाभ के भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं और अटके हुए कामों में गति आ सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय सकारात्मक रह सकता है। आपको लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें