Chandra Grahan 2025: आज यानी 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसका समय रात 9 बजकर 58 मिनट से देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक माना जा रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और इसे भारत में स्पष्ट रूप से देखा जाएगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी यह नजर आने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जब भी चंद्र ग्रहण लगता है, तो उससे लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लगता है, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया पर दिखाई देता है। यही कारण है कि इसके प्रारंभ होने पर पूजा-पाठ से लेकर खरीदारी, यात्राएं जैसे कार्य करने की मनाही होती है। अब चूंकि आज का ग्रहण भारत में नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य है। ऐसे में आप अपने शहर के मुताबिक यहां सूतक काल का समय जान सकते है।
Chandra Grahan 2025 Sutak Time: आज सूतक काल कब लगेगा? जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें?