फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Sat, 28 Oct 2023 03:39 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Chandra Grahan 2023 - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष का अंतिम ग्रहण चन्द्र ग्रहण के रूप में 28 अक्तूबर की मध्य रात्रि के बाद 1 बजकर 05 मिनट से आरंभ होकर 02 बजकर 24 तक चलेगा। रात्रि 01 बजकर 44 मिनट पर ग्रहण का मध्यकाल रहेगा और 02 बजकर 24 मिनट पर मोक्ष हो जाएगा। इस प्रकार संपूर्ण ग्रहण का पर्वकाल 0 1घंटा 19 मिनट तक रहेगा। अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर पड़ने वाले इस ग्रहण का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
आपकी की राशि पर लगने वाला चन्द्र ग्रहण स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा आहत होगी। इस अवधि के मध्य चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो बहुत सोच समझकर लें, यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें, यात्रा में सामान चोरी होने से भी बचाएं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में लगने वाला चन्द्र ग्रहण अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवायेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए किसी वरदान से काम नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से संबंध मजबूत होंगे। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशिसे दशम कर्मभाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए कई अप्रत्याशित परिणाम देगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। इन सबके बावजूद जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से नवम भाग्यभाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता किन्तु आपके द्वारा किए गए कार्यों की इस सराहना होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से अष्टम आयुभाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस ग्रहण का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर सर्वाधिक पड़ेगा। इसके प्रति सावधान रहें। यात्रा भी सावधानी पूर्वक करें। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
आपकी राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव पर लगने वाला ग्रहण अच्छा नहीं कहा जा सकता। विवाह संबंधी वार्ता में विघ्न बाधाएं आती रहेंगी। ससुराल पक्षसे भी रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। दुर्घटना से बचें। कार्य-व्यापार में भी शिथिलता रहेगी। साझा व्यापार करने से परहेज करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से छठे शत्रुभाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए बेहतरीन फलदायक रहेगा। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास करना चाह रहे हो तो उसे दृष्टि से यह ग्रहण आपके लिए शुभ साबित होगा। गुप्त शत्रुओं से बचें अन्यथा वह हानि पहुंचाने से पीछे नहीं रहेंगे।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से पंचम विद्याभाव में लगने वाला ग्रहण संतान के प्रति चिंता बढ़ा देगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। आपकी जरा सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम-विवाह करने का प्रयास कर रहे हों तो अवसर बेहतर है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का कारण बनेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहण अनुकूल रहेगा। संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में लगने वाला ग्रहण आपके स्वभाव में उग्रता ला सकता है किंतु स्वयं की ऊर्जाशक्ति के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। धर्म कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और धन को दान पुण्य भी करेंगे।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
से द्वितीय धनभाव में लगने वाला ग्रहण बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवायेगा। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। सरकारी विभागों में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें