वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जहां शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा की चाल सबसे तेज मानी जाती है। चंद्रमा ढाई दिनों में राशि बदल देते हैं। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, माता और मानसिक स्थिति का कारक ग्रह होता है। इसी क्रम में चंद्रमा 16 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर चुके हैं। चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर कई राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर शुभ रहने वाला होगा। 16 जुलाई को यह आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। पंचम भाव में चंद्रमा के गोचर करने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी। इस दौरान धन के मामले में आपको अचानक लाभ के योग हैं। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर बहुत ही लाभकारी और शुभ रहने वाला होगा। आपके साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस दौरान भाई-बहनों का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा। आय में इजाफा होगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। लेन-देन में आपको अच्छा खासा लाभ भी मिल सकता है।
4 of 5
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का राशि परिवर्तन लाभ भाव यानी एकादश भाव में होगा। बैंक बैलेंस में इजाफा हो सकता है। आपका कहीं से फंसा हुआ धन मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। समाज में आपका दबदबा बढ़ेगा। अतिरिक्त आय में इजाफा होगा। भविष्य में किसी तरह का अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
सिंह राशि
चंद्रमा का राशि परिवर्तन आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर हुआ है। इससे आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आएगा। मानसिक तनाव और उलझनें समाप्त होंगी। इस दौरान कार्यस्थल पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी संग रिश्तों में मजबूत आएगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।