फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Gochar: आज चंद्रमा करेंगे कुंभ में प्रवेश, इन तीन राशियों के जीवन में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव

Sat, 06 Jun 2026 11:36 AM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandra Gochar: 6 जून को चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में हलचल और अनिश्चितता ला सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
1 of 5
Chandra Gochar - फोटो : Amar Ujala
Chandrama Ka Kumbh Rashi Me Gochar: 6 जून की शाम ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाली है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर शाम 7 बजकर 4 मिनट पर होगा। चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में हलचल और अनिश्चितता ला सकता है। खासकर करियर और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी होगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

Shukra Gochar 2026: शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, करें ये खास उपाय
Swapna Shastra: किसी को नहीं बताने चाहिए ये खास सपने, वरना मिल सकते हैं विपरीत परिणाम
Heavy Rainfall: क्यों होती है भीषण बारिश? क्या बताया गया है धर्म और पुराणों में अतिवृष्टि और अनावृष्टि का कारण
विज्ञापन

2 of 5
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर आठवें भाव में होगा, जिसे ज्योतिष में अचानक घटनाओं और अनिश्चित परिस्थितियों का भाव माना जाता है।
  • इस दौरान अचानक धन हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसी भी आर्थिक फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें।
  • निवेश या लेन-देन करते समय पूरी जांच-पड़ताल करें। साथ ही, ऐसे कामों से दूरी बनाए रखें जिनमें आपकी पकड़ कमजोर है, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।
  • सामाजिक जीवन में भी आपको संयम रखने की जरूरत है, क्योंकि किसी बहस या विवाद के कारण आपकी छवि प्रभावित हो सकती है।
  • इस समय मानसिक शांति बनाए रखना सबसे अहम रहेगा। उपाय के रूप में शिवलिंग पर जल अर्पित करना आपके लिए शुभ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर छठे भाव में होगा, जिसे शत्रु और रोग का भाव कहा जाता है।
  • इस दौरान कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं।
  • इसलिए आपको सतर्क और सजग रहना होगा। ऑफिस में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
  • वहीं, खासकर महिलाओं के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, ताकि किसी प्रकार का विवाद न हो।
  • आर्थिक मामलों में थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें।
  • इस समय सफेद वस्त्र, दूध या दही का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

4 of 5
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर बारहवें भाव में होगा, जिसे हानि और व्यय का भाव माना जाता है।
  • इस दौरान अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और पैसों के लेन-देन में नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी।
  • इसलिए किसी भी वित्तीय निर्णय को अकेले लेने से बचें और किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीन राशि - फोटो : adobe stock
  • कार्यक्षेत्र में काम का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है, जिससे आपका मन अशांत रह सकता है।
  • पारिवारिक जीवन में भी छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से माहौल को संभाल लेंगे।
  • इस दौरान नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
  • उपाय के रूप में चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप करना लाभकारी सिद्ध होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें